अल्पसंख्यकों के तालीमी पिछड़ेपन पर "पयाम" की तरफ से परिचर्चा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रोग्रेसिव यूथ अवेयरनेस मिशन पयाम के बैनर तले “अल्पसंख्यकों में शैक्षणिक पिछड़ापन और अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान”, विषय वस्तु पर एक सामुहिक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस परिचर्चा की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रोफेसर सुबोध नारायण मालाकार ने की, उन्होंने कहा कहा,
” देश की वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों को ही आपस में लड़वा रही है इसका प्रमाण देश के छोटे-छोटे दंगों में दिखता हैं, जहाँ देश के दलित बुद्धिस्टों को आगे कर कुछ समूह अपनी राजनैतिक रोटी सेंकते आए हैं. अल्पसंख्यकों में मुसलमानों को चाहिए कि देश के अन्य अल्पसंख्यकों जैसे बुद्धिस्टों, सिखों, ईसाईयों एवं पारसियों को अपने साथ लेकर चले और अपने संवैधानिक माँगों को एक साथ उठाएं.
पूरी विडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें:
https://youtu.be/ZQa942u0bCI

0 comments