युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करने प्रयास होगा :साकिब हारूनी
सिद्धार्थ नगर,12 नवंबर।केअर फाउंडेशन नेपाल के सामाजिक,आर्थिक ,विकास में महती भूमिका निभाएगा।हम समाज के निचले तबकों के उत्थान के साथ साथ देश को समृद्ध बनाने के लिए भी संघर्ष करेंगें।केअर फाउंडेशन की भूमिका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण होगी।
यह विचार नेपाल के जाने माने सोशल एक्टिविस्ट उर्दू के मशहूर शायर और केअर फाउंडेशन नेपाल के प्रेसिडेंट साकिब हारूनी ने व्यक्त किया।श्री हारूनी रविवार देर शाम पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के कृष्णा नगर स्थित होटल हम्बल में केअर फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे।श्री हारूनी ने कहा कि केअर फाउंडेशन का विज़न बहुत व्यापक है।
हमारी संस्था सामाजिक,सांस्कृतिक,आर्थिक,संचार,स्वास्थ्य ,के अलावा मानवाधिकार क्षेत्र में भी काम करेगी।हमारी सोंच सकारत्मक और बहुत व्यापक है।हम नेपाल को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश करेगें।
युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करने का भी प्रयास होगा।इस अवसर पर सिराज अहमद फ़ारूक़ी,राशिद मिर्ज़ा,अब्दुल नूर,अल्ताफ हुसैन,अब्दुल माबूद,इक़बाल अहमद,सुहैल अहमद,आदि लोग उपस्थित थे।

0 comments