योगी सरकार आज़मगढ़ से ले कर AMU तक दंगों की आग सुलगा कर उपचुनाव जीतने की कोशिश कर रही है-इंजीनियर उबैदुल्लाह

बिहार मुस्लिम युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर उबैदुल्लाह ने कहा कि 2 मई अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय पर असामाजिक तत्त्वों के दुवारा आक्रमण करने एवं छात्रों दुवारा विरोध करने पर उत्तरप्रदेश पुलिस दुरा छात्रों पर बलपूर्वक काठी,डंडा और आँसू गैस के गोले तक दागे जाने के खिलाफ बिहार मुस्लिम युवा मोर्चा कड़ी निंदा करती है और ये बता देना चाहती है कि जिस प्रकार से AMU के छात्रों पर पुलिस ने ज़ुल्म किया है उसे किसी भी रूप में स्वीकार नही किया जाएगा।इंजीनियर उबैदुल्लाह ने कहा कि ये घटना जो घटी है इस से न केवल अलीगढ़ बल्कि देश के कोने कोने में फैले हुए देश से प्रेम करने वाले युवाओं और छात्रों के कलेजा को छलनी छलनी कर दिया है । इंजीनियर उबैदुल्लाह ने कहा कि AMU को BJP के लिए चुनाव प्रचार प्रसार का माध्यम नहीं बन ने देंगे और यथाशिर्घ इसके काली करतूतों का जवाब देंगेउन्हों ने अंत में कहा कि BJP माहौल खराब करके उत्तरपर्देश में आगामी उपचुनाव जीतने का प्रयास कर रही है इसलिए आजमगढ़ से लेकर AMU तक को आग में सुलगाने की कोशिश में है जो देश के लुए बहुत घातक होगा। मैं राज्य एवं केंद्र सरकार से अपील करता हु की इस पर तुरंत करवाई करें।

0 comments

Leave a Reply