येदियुरप्पा सरकार निर्णायक 'फ्लोर टेस्ट' से पहले ही हो गई फेल

नई  दिल्ली: कर्नाटक में कई टेस्ट पास करने के बाद शनिवार की शाम शाम 4 बजे आखिरी और निर्णायक फ्लोर टेस्ट से पहले ही बीजेपी की येदियुरप्पा सरकार फेल हो गई. येदियुरप्पा सरकार विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाई और उससे पहले ही बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले कई टेस्‍ट से गुजर चुकी बीजेपी को उम्‍मीद थी कि वह इस फ्लोर टेस्ट में भी पास हो जाएगी. बीएस येदियुरप्‍पा को उम्‍मीद थी कि वह सदन में बहुमत साबित कर लेंगे, मगर ऐसा नहीं हो सका. वहीं, कांग्रेस को भी इस बात का पूरा यकीन था कि बीजेपी की सरकार धाराशायी हो जाएगी. इस बीच कोर्ट भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई. कर्नाटक के साथ-साथ देश की जनता टकटकी लगाए तमाम टेस्‍ट नतीजों को देखती रही. इस कड़ी में अंतिम टेस्‍ट आज शाम 4 बजे हुआ, जिसका नतीजा यह सामने आया कि बीजेपी कर्नाटक में बहुमत साबित करने में विफल रही और सीएम येदियुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा. खास बात यह रही कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसका सीधा प्रसारण टीवी पर किया गया

0 comments

Leave a Reply