यतीम बच्चों को ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से एक दुलार भरी मदद

||||

नई दिल्ली: पैगम्बर मुहम्मद (सल्ल.) ने फ़रमाया है, “ जो इंसान यतीम की परवरिश करता है वह और मैं जन्नत में एक साथ होंगे” उन्होंने उदाहरण के लिये अपनी दो उँगलियों को मिला के दिखाया| इसी सिलसिले में समाज सेवा में भारत वर्ष में अग्रणी समाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने मिल्ली मॉडल स्कूल नई दिल्ली में अनाथ बच्चों का एक Get Together करवाया जिसमें इन यतीम बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए चेक भी दिए गये| अपने पिता का साया खो चुके इन बच्चों को इस कमी की वजह से तकलीफ न हो इसे ध्यान में रखते हुये फाउंडेशन के तमाम जिम्मेदारों ने बच्चों के साथ वक्त बिताया और उनके साथ खेल कूद में भी हिस्सा लिया| [caption id="attachment_2331" align="aligncenter" width="775"] बच्चों की दुलार भरी मदद करते फाउंडेशन के जिम्मेदार[/caption] फाउंडेशन के वाईस चेयरमैन जनाब मामुनी मोलवी ने इन बच्चों से कहा कि “आप समाज के दुसरे बच्चों से किसी प्रकार कम नहीं हैं अपितु आप लोग तो ज्यादा खुशकिस्मत हैं के आप के ऊपर अल्लाह का सीधा हाथ है और फाउंडेशन हमेशा आप लोग की हर दुःख तकलीफ और ख़ुशी में साथ है|” [caption id="attachment_2333" align="aligncenter" width="785"] वाईस चेयरमैन मामुनी मोलवी यतीम बच्चों संग[/caption] सभी यतीम बच्चों को 6 महीने की पढ़ाई के लिये स्कालरशिप का चेक दिया गया| इस मौके पर अतहर करीम किदवई (ट्रस्टी), नौफल पी के (सीईओ), राज़िउल इस्लाम नदवी (JIH), अबुल आला (पब्लिशर), ज़हूर अहमद, मुहम्मद इस्लाम, मुहम्मद कासिम, इमरुल कुएश, मिन्हाज़, अल्ताफ, इमरान अंसारी (सभी HWF) आदि इस प्रोग्राम में मौजूद थे| [caption id="attachment_2334" align="aligncenter" width="782"] बच्चें खेल कूद में हिस्सा लेते हुये[/caption] [caption id="attachment_2335" align="aligncenter" width="782"] बच्चों के चेहरे की मुस्कान उनकी ख़ुशी को बयां करने के लिए काफी है[/caption]  

0 comments

Leave a Reply