यहाँ मिलता है 52 लाख रुपए सालाना का पैकेज
कोझिकोड ; इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (IIM-K) में स्टूडेंट को 52 लाख रुपए का हाइएस्ट पैकेज ऑफर हुआ है। वहीं 17 लाख 76 हजार रुपए की एवरेज सैलरी स्टूडेंट्स को ऑफर की गई है। इंस्टीट्यूट के 387 स्टूडेंट्स की बैच में से 367 ने प्लेसमेंट में पार्टिसिपेट किया था।
बीसीजी, ईवाय, गोल्डमैन साक्स, पीडब्लुसी, जेपी मॉर्गन चेस जैसे कंपनियों ने स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर किए। इस साल संस्थान में कुल 178 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंची। इनमें से 75 परसेंट रिक्रूटर संस्थान में पहली बार आए। इंस्टीट्यूट का 20वां एनुअल कन्वोकेश्न 7 अप्रैल को होने जा रहा है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जनमेजाया सिंहा चीफ गेस्ट होंगे।

0 comments