www.dotodatabase.com नफरत पर आधारित क्राइम का रिकॉर्ड रखने वाली भारत की पहली वेबसाइट

नई दिल्ली :(एशिया टाइम्स)  भारत में बढ़ते नफरत पर आधारित क्राइम का दस्तावेज़ रखने वाली भारत की पहली वेबसाइट www.dotodatabase.com लांच होगई है .इसका  उद्घाटन 6  मार्च को Constitution Club नई दिल्ली में गणमान्य  व्यक्तियों की मौजूदगी में किया गया , जिस में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  डॉ ज़फ्रुल इस्लाम खान , राम पुनियानी , वकील संजय हेगड़े ,रवि नायेर , जॉन दयाल,  पत्रकार सबा नकवी , तीस्ता सीतलवाड़, डॉ सयेदज़फर महमूद , जमात इ इस्लामी हिन्द के महसचिव इंजीनिअर मुहम्मद सलीम मौजूद थे .
इसे कुइल फाउंडेशन ने दो साल की मेहनत के बाद सिविल सोसाइटी के अन्य  ग्रुप्स की मदद से तैयार किया है . डेटाबेस तैयार करने का यह काम 2017 में शुरू किया गया था .
इसका मकसद कम्युनिटी पर आधारित क्राइम की  रिपोर्टिंग के द्वारा दस्तावेज़  तैयार करना है इस वेबसाइट को तैयार करने में इंग्लिश मीडिया और अन्य फैक्ट फाइंडिंग  की मदद ली गई है अभी धार्मिक नफरत की बुनियाद  पर अंजाम दिए गए  क्राइम के 498 और 2670 विक्टिम्स का डाटा शामिल किया गया है  

0 comments

Leave a Reply