रामपुर: महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, किया रावण का दहन
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जनपद रामपुर में महिलाओं की स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
इस स्कूटी रैली में महिलाओं ने भाग लिया। स्कूटी रैली में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज महिलाओं के साथ आगे-आगे स्कूटी पर सवार होकर चल रही थीं।
इसके अलावा ज़िले के तमाम आला अधिकारी भी रैली में शामिल हुए जो बाइक या स्कूटी पर सवार होकर चल रहे थे।
महिलाओं की इस स्कूटी रैली का शुभारम्भ रामपुर के ज्वाला नगर से हुआ। उसके बाद शाहबाद गेट, नवाब गेट,और मिस्टन गंज होते हुए यह रैली पक्षी विहार पहुंची जहाँ इसका समापन हुआ।
रैली के समापन के समय महिलाओं ने कई कार्यक्रम किए जैसे रंगोली बनाई,दिये आदि जलाए।
उसके बाद इसका समापन गुब्बारे छोड़कर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ने एक विकलांग महिला से कराया।
महिलाओं ने किया रावण दहन
इस स्कूटी रैली के बारे में जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया मिशन शक्ति अभियान का 9 दिन का विशेष पीरियड था। आज उसका आखिरी दिन था। मिशन शक्ति अभियान आगे भी चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि एक महिलाओं के पैर में जो बेड़ियां, या सुरक्षा, या बुराई का प्रतीक है उस प्रतीक के रूप में आज हमने इस रावण का दहन किया। महिलाओं को सुरक्षा सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम था और यह कारवां आगे भी चलता रहेगा।

0 comments