दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 3.4°C:18 ट्रेनें लेट, बिहार में स्कूल बंद; पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का रेड अलर्ट
उत्तर भारत के कई राज्यों तेज सर्दी बनी हुई है। दिल्ली में शनिवार को इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। मिनिमम टेम्परेचर गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोहरे की वजह से दिल्ली से चलने वाली या वहां पहुंचने वाली 18 ट्रेन 1 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।
इधर, हरियाणा के हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पारा 3.0°C रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में कोहरे के साथ-साथ कोल्ड वेव और पाला पड़ने का अलर्ट है।
बिहार में 16 जनवरी तक स्कूल बंद
बिहार में ठंड को देखते हुए पटना में 8वीं तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। मुधबनी में 5वीं तक के स्कूलों को भी 16 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार (13) जनवरी की सुबह देश के 18 राज्यों में कोहरा दिखा। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड शामिल हैं।
दक्षिण के राज्यों में आज कोहरे या कोल्ड वेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी और केरल में बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भी 15 जनवरी तक सामान्य बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड में 17-18 जनवरी को हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है और हिमाचल प्रदेश में भी 16 और 17 जनवरी को हलकी बारिश हो सकती है।
तीखी सर्दी से बने हालात की 4 तस्वीरें




राज्यों में मौसम का हाल...
MP में सुबह कोहरा, रात में ठंड:ग्वालियर-भोपाल समेत आधे प्रदेश में धुंध छाई; रीवा सबसे ठंडा

मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। सुबह कोहरा छा रहा है तो रातें ठंडी हैं। वहीं, दिन में टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहा। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 1 से 5 डिग्री तक बढ़ गया। शनिवार को ग्वालियर-भोपाल समेत आधे प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।
हरियाणा में कड़ाके की ठंड, पाला जमा: आज घनी धुंध-कोल्ड डे का रेड अलर्ट; सभी जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे

हरियाणा के हिसार और महेंद्रगढ़ जिलों में कड़ाके की है। कुछ स्थानों पूरी खबर पढ़ें...
UP में कोल्ड डे का अलर्ट, कानपुर और सहारनपुर 3°C के साथ सबसे ठंडा

UP में पहाड़ों जैसी सर्दी का अहसास अभी बना रहेगा। शनिवार को भी कोल्ड डे के साथ दिन में शीतलहर चलेगी। इससे तापमान में गिरावट होगी। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर कानपुर और सहारनपुर रहा। यहां पारा 3.0°C दर्ज किया गया।
शीतलहर की चपेट में बिहार, 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पटना का पारा

बिहार में हिमालय से आ रही ठंडी हवा ने पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। पटना में एक दिन में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। आज भी कई जिलों में धूप निकलने की संभावना नहीं है। सबसे ठंडा जिला गया रहा।
झारखंड में बढ़ी ठंड: 7 डिग्री तक गिरा पारा, कई जिलों में कोहरा, बारिश के आसार

झारखंड के कई जिलों में तापमान में गिरावट महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। तापमान में 3 से 7 डिग्री की गिरावट आई है। राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन छठे और सातवें दिन बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें
- ट्रैफिक - कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
- हेल्थ - जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।


0 comments