विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी को पड़ा दिल का दौरा
|||
बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ा है. उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पत्नी आफसा को गहरा सदमा लगा, जिस वजह से उन्हें भी हार्ट अटैक हो गया.
दोनों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मुख़्तार अंसारी और उनकी पत्नी की हालत नाजुक है. डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है.
डॉक्टरों के मुताबिक मुख़्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है. वाइफ को सदमे की वजह से दिल का दौरा पड़ा. दोनों की हालत गंभीर है.मुख़्तार अंसारी को हाई ब्लड प्रेशर, शूगर और ब्रोंकाइटिस की शिकायत थी.
मुलाकात के दौरान ही मुख़्तार को दौरा पड़ा. फिर पत्नी भी हार्ट अटैक की शिकार हो गईं.
एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है. प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख़्तार अंसारी और उनकी पत्नी को हरसंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है. बता दें मुख़्तार अंसारी मऊ सदर से विधायक हैं. वे इस समय बांदा जेल में बंद हैं.

0 comments