विधानसभा चुनाव 2018 परिणाम LIVE UPDATES : राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़ी टक्कर

नई दिल्‍ली:  रुझानों के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस अच्छी खासी बढ़त बना ली है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के जबरदस्त वापसी के संकेत हैं. मध्य प्रदेश में कड़ी टक्कर है तो तेलंगाना में टीआरएस बहुमत की ओर जाती दिखाई दे रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिल गया है. छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव से अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी कमला शुक्ला आगे हैं.
डॉ. रमन सिंह उनसे पीछे चल रहे हैं. कुल मिलाकर अभी तक आ रहे रुझानों से साफ है कि यह कांग्रेस की जबरदस्त वापसी की संकेत हैं. मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस को अगर बहुमत नहीं भी मिलता है तो भी वह सबसे बड़ी पार्टी की रूप में उभर सकती है.
देखने वाली बात यह है कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आए इन चुनाव परिणामों का देश की राजनीति पर क्या असर पड़ता है. क्या पीएम मोदी अर्थव्यवस्था को लेकर कोई बड़ा फैसला करेंगे और इसके साथ ही अब वह क्या रणनीति अपनाएंगे

0 comments

Leave a Reply