संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत Dr. Ahmad Al Banna
नई दिल्ली :(एशिया टाइम्स ) आज से ठीक एक साल बाद 20 अक्टूबर, 2020 को संयुक्त अरब अमीरात में दुबई द्वारा आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2020 का आयोजन किया जाएगा ,दुबई मेज़बानी कर रहा है , 20 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में भारत में तैनात संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत Dr. Ahmad Al Banna ने लीला पैलेस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका बाक़ाएदा एलान किया ।
उन्हों ने कहा कि यह एक्सपो न सिर्फ बिज़नेस के नए अवसर प्रदान करेगा बल्कि दुनिया भर के कल्चर को भी एक दुसरे के करीब करेगा।
Video Report : DUBAI World Expo 2020— क्या भारत की गिरती Economy को सहारा दे सकेगा
https://www.youtube.com/watch?v=kBV0qGxdICg
दुनिया भर के 134 देश एक्सपो में भाग लेंगे। एक्सपो 2020 के लिए यूएई ने "कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर" विषय का चयन किया। एक्सपो 2020 में भारत का पेविलियन एक एकड़ क्षेत्र में होगा.एक्सपो दुबई 2020 की मुख्य साइट 438 हेक्टेयर क्षेत्र (1083 एकड़) दुबई और अबू धाबी के बीच स्थित होगी, जो अबू धाबी के साथ दुबई की पश्चिमी सीमा के पास है।यूएई विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि आर्थिक विकास, रियल एस्टेट, पर्यावरण में निवेश पर जोर दे रहा है।
[caption id="attachment_6614" align="aligncenter" width="416"]
लीला पैलेस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस [/caption]
इस अवसर पर फिक्की के सेक्रेटरी जनरल दिलीप चेनॉय ने बताया की भारत की कंपनियों की शिरकत को यक़ीनी बनाने के लिए फिक्की को ज़िम्मेदारी दी गई है और भारत का वाणिज्य विभाग काम कर रहा है।
एक्सपो पेविलियन में भारत के अन्तरिक्ष, फार्मा, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा और दूरसंचार क्षेत्र को विशेष रूप से दर्शाया जायेगा. भारत के पेविलियन में केंद्र सरकार, राज्य सरकारें तथा प्रमुख औद्योगिक कम्पनियां भागीदारी करेंगी.
अक्टूबर 2020 से आरंभ होकर अगले छह महीने तक चलने वाले वर्ल्ड एक्सपो 2020 में विभिन्न राज्य सरकारों, मंत्रालयों एवं प्रमुख औद्योगिक इकाईयों ने भागीदारी होगी
ऐसा समझा जा रहा है कि भारत की अर्थयवस्था को इससे काफी लाभ हो सकता है. भारत द्वारा वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकॉनमी बनने का लक्ष्य निर्धरित किया गया है. इस एक्सपो से इस लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिल सकती है.
भारत के पेविलियन से दुनिया के बाज़ार को भी खंगाला जा सकता है. भारतीय कम्पनियों के लिए अपनी पैठ बनाने का यह सुनहरा अवसर है. भारत की आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, अन्तरिक्ष तथा हरित उर्जा संबंधी कम्पनियों के लिए यह एक बेहतर अवसर साबित हो सकता है.
यह एक्सपो 20 अक्टूबर 2020 से 21 अप्रैल 2021 तक दुबई में आयोजित हो रहा है. हर पांच साल में होने वाला यह एक्सपो इससे पहले 2015 में इटली और 2010 में शंघाई में हुआ था.
भारत शंघाई के एक्सपो में भी शिरकत कर चुका है लेकिन पिछले एक्सपो में भारत इसका हिस्सा नहीं बना था. इस बार भारत ने इसमें शिरकत करने का फैसला किया है।
एक्सपो 2020 के मेज़बानी को लेकर दुबई के उत्साह का अंदाज़ा इस बात से लगे जा सकता है की 27 नवंबर 2013 को, जब दुबई ने एक्सपो 2020 की मेजबानी हासिल की , तो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा में आतिशबाजी हुई। देश भर के सभी शिक्षण संस्थानों के लिए अगले दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात इस वर्ष को सहिषुणता वर्ष के तौर पर भी मना रहा है.
0 comments