वक़्फ तकिया चांदशाह मार्केट में हुए अवैध निर्माण के विरूद्ध जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
|
जोधपुर, 01 फरवरी। वक़्फ तकिया चांदशाह अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अधीन वक़्फ बोर्ड की सम्पत्ति है। मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी इसकी विधिवत मुतवल्ली (केयरटेकर) है। पिछले 6 माह से लगातार सोजती गेट स्थित वक़्फ तकिया चांदशाह में जे.के. इलेक्ट्रोनिक्स के बोहरा मार्केट की ओर से हो रहे नये अवैध निर्माण को लेकर जिला कलेक्टर को धारा 145 सीपीसी के तहत अवैध निर्माण व अतिक्रमण को लेकर कुर्की की कार्यवाही करने के लिए मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से शुक्रवार को ज्ञापन दिया गया।
सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने कहा कि तकिया चांदशाह में अवैध रूप से निर्मित हुए दयाराम नामक बाडा (जेके इलेक्ट्रोनिक्स) पिछले 47 साल से उदयमन्दिर थाने की रिसीवरी में है लेकिन कई शिकायतें करने के बावजूद भी बड़ी ही चालाकी से इस बाडे पर अवैध बोहरा मार्केट का निर्माण करा दिया गया। गत 4 माह से हमारी अर्जिया लम्बित है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
हमारी मांग है कि उदयमन्दिर थाने व प्रशासन को तुरन्त इस विवादित बाड़े को नाजाइज कब्जेदारों से त्वरित अपने कब्जे में लेकर, वक्फ बोर्ड के सुपुर्द करना चाहिए। साथ ही हमारे कब्रिस्तान व दरगाह को अतिक्रमण से बचाने में भी प्रशासन हमारी मदद करें। यदि इसी तरह वक्फ सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया तो समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा और इंसाफ के लिए आंदोलन व धरना लगातार रहेग रहेगा।
ज्ञापन में वक्फ कमेटी तकिया चांदशाह के मुतवली निसार अहमद खिलजी, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अलंकार जोशी, यूथ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शहबाज खान, मदद सेवा संस्थान के इदरिस बैलिम, समाजसेवी मुईनूद्दीन उवैशी, साजिद खान, हाजी यासीन उस्ताद, सोसायटी सदस्यगण वक्फ से जुड़े लोग, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, कौम के सरपरस्त, समाजसेवी व मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

0 comments