उत्तर कोरिया ने कहा, अमरीका से बात करने का पछतावा है
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक सरकार ने कहा है कि उसे अमरीका के साथ बातचीत का अफ़सोस है.
उत्तर कोरिया का कहना है कि अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए जो मांगे कर रहे हैं वो एकतरफ़ा हैं. BBC ने कहा है कि उत्तर कोरिया में अधिकारियों से बातचीत के बाद अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्तीकरण की दिशा में प्रगति हुई है. माइक पोम्पियो ने ये बयान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के क़रीबी माने जाने वाले अधिकारी किम योंग चोल से मुलाक़ात के बाद दिया है. मरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में हुई मुलाक़ात के बाद ये माइक पोम्पियो की पहली उत्तर कोरिया यात्रा है. डोनल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद किम जोंग उन ने परमाणु निरस्तीकरण की ओर बढ़ने का वादा किया था. हालांकि ये कैसे होगा इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई थी.
0 comments