BJP ने त्रिपुरा की 2, उत्तराखंड की एक सीट जीती:झारखंड में JMM, बंगाल में TMC, केरल में कांग्रेस और UP में सपा की जीत
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं, बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की।
झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM ने जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश की घोषी सीट समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह के खाते में गई। सभी सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे।
इनमें से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एकसाथ चुनाव लड़ा। धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थीं।
राज्यवार सीटों की स्थिति...
| राज्य | विधानसभा सीट | जीत | हार |
| उत्तर प्रदेश | घोसी | SP | BJP |
| पश्चिम बंगाल | धुपगुड़ी | TMC | BJP |
| केरल | पुथुपल्ली | कांग्रेस | CPI (M) |
| झारखंड | डुमरी | JMM | AJSU |
| उत्तराखंड | बागेश्वर | BJP | कांग्रेस |
| त्रिपुरा | बॉक्सानगर | BJP | CPI (M) |
| धनपुर | BJP |
CPI (M) |
1. UP की घोसी सीट: यहां I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की। सुधाकर ने बीजेपी के दारा सिंह को 42672 वोटों से हराया। जीत के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर लिखा- समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद।

जुलाई में दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन की था। इसके बाद से घोसी सीट खाली थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
2. झारखंड की डुमरी सीट: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी जीतीं। उन्होंने NDA की ओर से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 13000 वोटों से हराया।
इस विधासनभा सीट पर करीब दो दशक तक जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद JMM ने उनकी पत्नी बेबी देवी को मैदान में उतारा था। जीत के बाद बेबी देवी ने कहा- यह जनता की जीत है। मैं उनके सारे अधूरे काम को पूरा करूंगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...



3. उत्तराखंड की बागेश्वर सीट: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने एक्स (पहले ट्विटर था) पर लिखा- राष्ट्रवाद, लोककल्याण और सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी।

4. त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट: त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18,871 वोटों से हराया। वहीं, बॉक्सानगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30,237 वोटों से हरा दिया।
बॉक्सानगर में CPI (M) विधायक समसुल हक की मौत होने की वजह से यहां उपचुनाव हुए थे। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद से धनपुर सीट खाली हुई थी।


5. केरल की पुथुप्पली सीट: कांग्रेस के चांडी ऑमान ने 37,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से CPI (M) के जैक सी थॉमस को पुथुपल्ली सीट से हरा दिया। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।
कांग्रेस ने इस सीट पर ओमान चांडी के बेटे चांडी ऑमान को मैदान में उतारा था। बीजेपी की तरफ से सीनियर नेता लिजिन लाल चुनावी मैदान में थे।


6. पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट: बंगाल के धुपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। TMC कैंडिडेट निर्मल चंद्र रॉय और बीजेपी की तापसी रॉय के बीच काउटिंग शुरू होने से खत्म होने तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। TMC ने करीब 4000 वोटों से बीजेपी को मात दी।
इस सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और TMC एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे थे। कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया था।

ये खबर भी पढ़ें...
I.N.D.I.A. की कोऑर्डिनेशन कमेटी में 13 नहीं 14 मेंबर होंगे: माकपा मेंबर का नाम जुड़ेगा

विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। मीटिंग के दूसरे दिन 1 सितंबर को गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया।
बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। अगली मीटिंग (चौथी) दिल्ली में होगी।

0 comments