उत्तर प्रदेश | फर्रूखाबाद में कालिन्दी एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा
उत्तर प्रदेश | फर्रूखाबाद में कालिन्दी एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा
फर्रूखाबाद । उत्तर प्रदेश में पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन पर आज सनङ्क्षटग के दौरान कालिन्दी एक्सप्रेस का एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया । कालिन्दी एक्सप्रेस ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर कानपुर सेन्ट्रल को रवाना किया गया।
यह जानकारी रेल सूत्रों ने आज शनिवार को यहां दी। उन्होने बताया कि भिवानी-दिल्ली बायां फर्रूखाबाद होकर कानपुर सेन्ट्रल के मध्य चलने वाली स्पेशल 04724 कालिन्दी एक्सप्रेस ट्रेन आज शनिवार को तड़के 05:50 बजे पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन पर बीफोर आकर खड़ी हुई।
इसके बाद कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के लिये रवाना किये जाने की नित्य-प्रति वाली प्रक्रिया के अनुपालन में इंजन जैसे ही सनङ्क्षटग के लिये स्टेशन के पश्चिमी गेट सं0 155 के आगे निकलकर वापस लौट रहा था।
तभी अचानक इंजन के करीब छ: पहिये पटरी से उतर गए। और इंजन वहीं खड़ा हो गया।
कालिन्दी एक्प्रेस ट्रेन को फर्रूखाबाद से 07:45 बजे रवाना करने के लिये इस स्टेशन पर खड़े एक दूसरे इंजन को लगाकर ट्रेन को कानपुर के लिये रवाना किया गया।
इधर रेलवे पश्चिमी क्राङ्क्षसग समीपवर्ती मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली के सामने पटरी से उतरे इंजन को ट्रैक पर खड़ा करने के लिये कासगंज से दुर्घटना सहायता ट्रेन-क्रेन को मंगाया गया।
करीब साढ़े पांच घण्टा मशक्कत करने के बाद 11:25 बजे पटरी से उतरे इंजन को ट्रैक पर खड़ा किया जा सका। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी के जवान सुरक्षा के लिये मौके पर पहुॅचे।

0 comments