पेगासस स्नूपिंग मामले में जांच की मांग पर राज्यसभा में अड़ा विपक्ष
नई दिल्ली : राज्यसभा में पेगासस जासूसी विवाद पर गतिरोध लगातार बरक़रार है। विपक्ष सरकार की पेशकश पर टस से मस नहीं हो रहा है। सोमवार को सरकार ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत की पेशकश की थी और कहा था कि वह विपक्ष के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है।
राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने आरोप लगाया था कि सदन इसलिए नहीं चल रहा है क्योंकि सरकार पार्टियों की जायज मांगों को नहीं मान रही है।
उन्होंने कहा, "पूरा विपक्ष एकजुट है और प्रधानमंत्री या गृह मंत्री की मौजूदगी में पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है और घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की घोषणा करना चाहता है।"

0 comments