यूपी एसटीएफ ने दो जालसाजों को किया गिरफ्तार, स्टेट हाइवे अथॉरिटी से उड़ा रहे थे 125 करोड़
यूपी एसटीएफ ने दो जालसाजों को किया गिरफ्तार, स्टेट हाइवे अथॉरिटी से उड़ा रहे थे 125 करोड़
लखनऊ: यूपी एसटीएफ (UP Special Task Force) ने बीती मंगलवार रात दो ऐसे शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के बैंक अकाउंट में जमा 125 करोड़ की रकम निकालने की कोशिश में थे. अब दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके गैंग के और भी मेंबर्स की जानकारी जुटाई जा रही है.
बता दें, इस गिरोह ने रकम को दिल्ली के बैंक खातों में ट्रांसफर भी कर दिया था. बस पैसे निकाल कर फरार होने से पहले ही STF ने उन्हें धर दबोचा. टास्क फोर्स का कहना है कि इस गिरोह से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.
बैंक कर्मियों के भी शामिल होने का संदेह
जानकारी के मुताबिक, बैंक के अफसरों ने उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के बैंक खाते से रुपए ट्रांसफर होने की शिकायत की थी. जिसके बाद शासन ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी. इस दौरान यूपी एसटीएफ ने दिल्ली और लखनऊ में छापेमारी की और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया.
इन दोनों ने ही उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के बैंक खाते में जमा 125 करोड़ रुपये को दिल्ली के दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर निकालने की कोशिश की थी. लेकिन इससे पहले कि वह इसमें कामयाब हो पाते, एसटीएफ ने उन्हें धर लिया. यूपी एसटीएफ अब इस पूरे रैकेट में बैंक कर्मी के भी शामिल होने की जांच कर रही है.
यूपी एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार शख्स के नाम अमरनाथ गुप्ता और अनिल गोयल हैं. यह दोनों रुपए निकालने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन यूपी एसटीएफ ने बैंक के बड़े अफसरों की सजगता की वजह से इस जालसाजी का पर्दाफाश कर दिया. एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि, इस गिरोह से चैंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, बैंक के अफसरों ने उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के बैंक खाते से रुपए ट्रांसफर होने की शिकायत की थी. जिसके बाद शासन ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी.
इस दौरान यूपी एसटीएफ ने दिल्ली और लखनऊ में छापेमारी की और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों ने ही उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी के बैंक खाते में जमा 125 करोड़ रुपये को दिल्ली के दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर निकालने की कोशिश की थी.

0 comments