किसान आंदोलन का समर्थन करने पर ‘यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट’ के सदस्यों ने रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और अन्य विदेशी हस्तियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘गूगल ट्रांसलेटर’ का लिया सहारा; प्रदर्शनकारियों ने की ‘गलती’ तो मिया खलीफा ने कसा तंज

केंद्र सरकार के विवादित नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहें किसानों का समर्थन करने पर ‘यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट’ के कुछ सदस्यों ने अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, मीना हैरिस, ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा समेत अन्य विदेशी हस्तियों के खिलाफ हाथ में बैनर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मिया खलीफा, रिहाना समेत सभी विदेशी हस्तियों से भारत के अंदरूरी मामलों में दखलअंदाजी नहीं करने की नसीहत दी। विदेशी हस्तियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर ‘गूगल ट्रांसलेटर’ का सहारा लिया, जिसको लेकर अब वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में लगे बैनर्स को देख मिया खलीफा ने ट्वीट कर प्रदर्शनकारियों पर तंज कसा हैं।

दरअसल, किसान आंदोलन का समर्थन करने पर मिया खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ भारत में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इतना ही नहीं भारत में रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा का पुतला तक जलाया गया। कुछ लोग तख़्ती उठाकर उनका विरोध कर रहे थे। तख्ती पर लिखा था, “भारत के अंदरूनी मामलों में किसी को हस्तक्षेप की इजाज़त किसी को नहीं।” फिर लिखा था, “मिया खलीफा होश में आओ।” इसी तरह ग्रेटा थनबर्ग और सिंगर रिहाना के लिए भी लिखा गया था।

इसी तरह कुछ अन्य तख्ती पर लिखा था, “Mia Khalifa Regains Consciousness।” मिया खलीफा के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों के हाथों में ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना को लेकर भी पोस्टर था। उन पोस्टर्स में भी लिखा था ‘Greta Thunberg regains consciousness’ और ‘Singer Rihanaa regains consciousness’। माना जा रहा है कि प्रदर्शनकारी अंग्रेजी में भी ‘मिया खलीफा होश में आओ’ और ‘गायक रिहाना होश में आओ’ लिखना चाह रहे थे मगर गुगल ट्रांसलेट इसे लिखने में फेल साबित हो गया और प्रदर्शनकारियों का मजाक बन गया।

इस बीच, एक यूजर ने गड्ड मीम बनाया, जिसमें “मिया ख़लीफ़ा होश में आओ” का ट्रांसलेशन दिख रहा था “Mia Khalifa Regains Consciousness”। प्रदर्शनकारियों की इन गलती पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

भारतीय किसानों के समर्थन में ट्वीट करने वाली मिया खलीफा ने अपने खिलाफ हो रहे इन प्रदर्शन में बैनर को देख तंज कस दिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के बैनर की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “पुष्टि कर रही हूं कि मुझे वाकई में होश आ गया। आप लोगों की चिंता के लिए धन्यवाद। हालांकि, यह अनावश्यक है। लेकिन मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं।”

 

0 comments

Leave a Reply