हरियाणा: गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, तीन मजदूर घायल; राहत और बचाव कार्य जारी
देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार (28 मार्च) की सुबह निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। ये हादसा दौलताबाद के पास गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस वे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा ले रही है। बचाव दल को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। इस हादसे में ती लोग घायल हुए हैं, इसके अलावा कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, इस बात की खबर जब आसपास के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।

0 comments