'बच्चों के लिए कब्र बनता जा रहा है गाजा':इजराइल-हमास जंग पर बोला UN- लोगों की मदद के लिए 1.2 अरब डॉलर की जरूरत

इजराइल और हमास की जंग को एक महीना हो गया है। इस जंग में कई निर्दोष लोगों की जाने गईं. आंकड़ों के मुताबिक कुल 1400 इजराइली और 10 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी लोगों की मृत्यु हुई है. गाजा पट्टी पर मरने वालों में बच्चों और महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है. हमले पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि हमें इस क्रूर, भयानक और दर्दनाक तबाही को रोकने के तरीके खोजने होंगे. गाजा बच्चों की कब्रगाह बनता जा रहा है.

इसलिए जितनी जल्दी हो सके, इस युद्ध को रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि गाजा में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र को गाजा और वेस्ट बैंक में 27 लाख लोगों की मदद के लिए 1.2 अरब डॉलर की जरूरत है. रिपोर्ट के अनुसार जंग के चलते अभी 238 लोग हमास के कब्जे में हैं. यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने बताया कि गाजा पट्टी में रहने वाले दस लाख से अधिक बच्चे भी साफ पानी की कमी से पीड़ित हैं. डिहाइड्रेशन के कारण बच्चों की, विशेषकर शिशुओं की मौत एक बढ़ता खतरा और ज्यादा हो गया है.

0 comments

Leave a Reply