थाईलैण्ड में "बढ़नी की बेटी रिया"ने रजत पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया

बढ़नी,सिद्धार्थ नगर,29 मई।थाईलैण्ड में सम्पन्न साउथ ईस्ट एशिया महिला वॉलीबाल चैंपियन शिप में "बढ़नी की बेटी रिया"ने रजत पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है।आज रिया के अपने गृह नगर आगमन पर लोग खुशी से झूम उठे।गाजे बाजे के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम बाबा की अगुवाई में नगर के तमाम संभ्रांत जनों,खेल प्रेमियों,खेल प्रशिक्षकों व शिक्षकों ने माल्यर्पण कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
रिया की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है।जागृति क्लब के आयोजन सचिव मोहम्मद इब्राहिम और महामंत्री करम हुसैन इदरीसी ने कहा कि रिया ने देश का मान बढ़ाया है।सिद्धार्थ नगर पूर्व चेयरमैन मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि बेटी रिया ने सीमित संसाधन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।वो और ऊंचाइयों को छुएं मेरी शुभकामना है।यश भारती से सम्मानित मणीन्द्र मिस्र ने कहा सच मुच् यह अभूत पूर्व सफलता है।
डुमरिया गंज के इंजिनीयर इरशाद अहमद ने कहा कि बेटी रिया पर हम सबको फख्र है।सभासद निज़ाम अहमद ने कहा कि रिया ने अपनी प्रतिभा के बल पर अपने गृह नगर का मान बढ़ाया है।एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी व संयुक्त सचिव राजेश दुबे ने कहा कि बेटी रिया ने सचमुच कमाल कर दिखाया है।उनकी इस कामयाबी पर हम सब बहुत खुश हैं।वो निरन्तर जीवन में आगे बढ़ें, हम सबकी शुभकामना है।
आम आदमी पार्टी उ0प्र0अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काज़ी इमरान लतीफ ने कहा कि रिया की यह कामयाबी काबिले तारीफ है।
आज दिन भर रिया को बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता उनके घर पर लगा रहा।पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है।वॉलीबाल के कमेंटेटर जुग्गी राम राही, अरविंद गुप्ता, ओमकार गुप्ता,कृष्ण कुमार जैसवाल,शम्भू गुप्ता,साकिर अली,मसूद अहमद,विपिन चंद्र,संजीत राणा,निशा,संगीता,बंदिनी,आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

0 comments

Leave a Reply