झारखंड में चंपई फ्लोर टेस्ट में पास:पक्ष में 47, विरोध में 29 विधायक; भाजपा-झामुमो और निर्दलीय से एक-एक MLA गैरहाजिर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर में सोमवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, इसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 6 घायल हुए हैं।

 

ये हमला चुनाव से 3 दिन पहले हुआ है। 8 फरवरी को यहां चुनाव है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

पुलिस चीफ अख्तर हयात ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया- 30 से ज्यादा आतंकियों ने सोमवार सुबह करीब 3 बजे दरबार शहर के पुलिस स्टेशन पर हमला किया। उन्होंने थाने को चारों तरफ से घेरा और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। हमने भी जवाबी कार्रवाई की। ये करीब ढाई घंटे चली लेकिन आतंकी भाग निकले। उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

सोशल मीडिया पर हमले की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं...

सोशल मीडिया पर आतंकी हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के शवों की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर आतंकी हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के शवों की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
आतंकी हमले के बाद दरबार पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस बल। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आतंकी हमले के बाद दरबार पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस बल। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेनेड धमाके से पुलिस स्टेशन की दीवारें टूट गईं। यहां मलबा हटाने के लिए राहत-बचाव कर्मियों की टीम बुलाई गई है।
ग्रेनेड धमाके से पुलिस स्टेशन की दीवारें टूट गईं। यहां मलबा हटाने के लिए राहत-बचाव कर्मियों की टीम बुलाई गई है।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी इलेक्शन कमीशन के बाहर धमाका
सोमवार सुबह बलूचिस्तान में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर भी धमाका हुआ था। पाकिस्तानी मीडिया ARY न्यूज के मुताबिक इलेक्शन कमिशन के गेट के बाहर बम फटा। धमाका किसने और क्यों किया, इस बारे में जानकारी नहीं मिली। जांच जारी है।

मैप में देखें हमलों की लोकेशन...

बलोच लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तान तालिबान के हमले तेज
पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले नेशनल और असेंबली इलेक्शन के पहले हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले तेज हो गए हैं। बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी और खैबर में पाकिस्तान तालिबान हमले कर रहे हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीनेट में कुछ दिन पहले 8 फरवरी को होने वाले इलेक्शन को टालने की मांग की गई थी। हालिया दिनों में आतंकी और हिंसा की बढ़ती घटनाएं किसी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं।

इलेक्शन के पहले खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमले तेज हुए हैं।
इलेक्शन के पहले खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमले तेज हुए हैं।

5 दिन पहले खैबर पख्तूनख्वा में एक कैंडिडेट की हत्या हुई थी
31 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक कैंडिडेट की हत्या कर दी गई। घटना खैबर पख्तूख्वा के बाजौर जिले की थी। मारे गए कैंडिडेंट का नाम रेहान जेब खान था।

रेहान को इमरान की पार्टी ने समर्थन दिया था और वो नेशनल असेंबली की सीट नंबर 8 से उम्मीदवार थे। हमलावर एक बाइक पर आए थे और फायरिंग के बाद फरार हो गए। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- पुलिस को अब तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

रेहान जेब खान पिछली बार खैबर से चुनाव जीते थे। (फाइल)
रेहान जेब खान पिछली बार खैबर से चुनाव जीते थे। (फाइल)

बलूचिस्तान की ताकतवर सियासी जमात अवामी नेशनल पार्टी के सीनियर लीडर जहूर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 

0 comments

Leave a Reply