बिहार: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी को लेकर “सरकारी फरमान” पर भड़के तेजस्वी यादव, RJD नेता ने सीएम को दी गिरफ्तार करने की चुनौती

बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक या सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी को लेकर “सरकारी फरमान” जारी होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है और कहा कि मुझे गिरफ्तार करो।

 दें कि, बिहार सरकार के किसी मंत्री, सांसद, विधायक या सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक या अभद्र टिप्पणी करने पर अब कानूनी कार्रवाई होगी। बिहार सरकार ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक और बदनाम करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को साइबर क्राइम की श्रेणी में लाने का फैसला किया है। राज्य की आर्थिक अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने इससे संबंधित सर्कुलर जारी किया है।इसी सर्कुलर को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा हैं।
तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा, “60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया है। बिहार पुलिस शराब बेचती है। अपराधियों को बचाती है निर्दोषों को फँसाती है। सीएम को चुनौती देता हूँ- अब करो इस आदेश के तहत मुझे गिरफ़्तार।”

0 comments

Leave a Reply