तेज बहादुर यादव को SC से झटका, नही लड़ सकेंगे वाराणसी से चुनाव
वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन रद्द होने के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। अब तेज बहादुर लोकसभा का चुनाव नही लड़ पाएंगे। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि हमे इस याचिका पर सुनवाई के कोई आधार नही कगता है लिहाजा याचिका खरिज की जाती है।
दरअसल, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ तेज बहादुर चुनाव में उतरे थे। पहले तेज बहादुर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। बाद में सपा बसपा गठबंधन से सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे।लेकिन चुनाव आयोग ने तेज बहादुर का नामांकन तकनीकी आधार पर रद्द कर दिया था। जिसके बाद तेज बहादुर यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। तेज बहादुर यादव ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग के फैसले को रद्द करने की मांग की थी।
तेज बहादुर यादव ने अपनी याचिका में कहा था कि चुनाव आयोग का निर्णय भेदभावपूर्ण और अतार्किक इसलिए इसे खारिज किया जाना चहिए।

0 comments