तनवीर ज़फ़र दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर बनाये गए, कहा, "मैं कांग्रेस के घोषणापत्र को जन जन तक पहुँचाऊँगा
नई दिल्ली: (एशिया टाइम्स) शाहीन बाग में स्थित 'कैफे ड्राइंग रूम' में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे , अखिल भारतीय कॉग्रेस कमिटी की और से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इंचार्ज हन्ज़ला उस्मानी , दिल्ली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रेसिडेंट अली मेहदी । अल्पसंख्यक विभाग जिला पटपड़गंज के प्रेसिडेंट अंसार अहमद, , दिल्ली अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया कोऑर्डिनेटर अख़लाक़ आज़मी ने शिकत की.
इस अवसर पर 'कैफ़े सीडीआर' के मालिक, तनवीर ज़फर को अल्पसंख्यक एस्टेट कोऑर्डिनेटर नियतक्ति पत्र दिया गया । प्रेस से बात करते हुए, दिल्ली अल्पसंख्यक एस्टेट कोऑर्डिनेटर तनवीर ज़फर ने कहा कि मैं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का आभारी हूँ , मैं कांग्रेस के घोषणापत्र को हर घर तक ले जाऊंगा।
अखिल भारतीय कॉग्रेस कमिटी की और से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इंचार्जहन्ज़ला उस्मानी ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो गई है, उनके सभी वादे झूठे साबित हुए हैं, जीएसटी, बेरोजगारी, नोटबंदी, ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है . जनता सबक इनको सिखा देगी .
मैं प्रेस के माध्यम से हर किसी से अनुरोध करूंगा कि वह अपने ड्राइंग रूम से बाहर आए और मोदी राज को जड़ से उखाड़ फेकने में अपना योगदान दे ।
इस अवसर पर दिल्ली के अध्यक्ष अली मेहदी ने कहा कि आचार संहिता अब लागू हुई है लेकिन चुनाव का माहौल एक साल पहले से है .सभी लोग जानते हैं कि चौकीदार झूठ, नफरत फैला रहा है और दो भाइयों को आपस में लड़ा रहा है । यह गन्दी राजनीति अधिक समय तक नहीं चलेगी।राहुल गाँधी लगातार चौकी दार चोर कह रहे हैं , देश में अगली सरकार कॉन्फ्रेंस की ही होगी . मेहदी कहते हैं कि आम आदमी पार्टी ने मुसलमानो से किया गया वादा पूरा नहीं किया . उसने एक भी उम्मीदवार मुस्लमान नहीं दिया है .
वीडियो रिपोर्ट
https://www.youtube.com/watch?v=RIG9-krgXoI&t=231s

0 comments