तलाक़ पर लाइव अपडेट के चक्कर में न्यूज़ एजेंसी ANI से हड़बड़ी में हुई गड़बड़ी; देदी पहले ग़लत खबर

नई दिल्ली :( एशिया टाइम्स ) कल से ही  हिंदुस्तानी मीडिया ने आज  के  सुप्रीम कोर्ट  फैसले की पल पल की खबर देने की होड़ में जल्द बाज़ी में  गलत  खबर फ़्लैश कर दी। ब्रेकिंग न्यूज़ की इस होड़ में न्यूज़ एजेंसी ANI  ने 10 बजाकर 40 मिनट पर अपने ट्विटर पर   फ़्लैश चला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा ट्रिपल तलाक बरकरार रहेगाकेंद्र सरकार से कहा संसद में कानून बनाए  जिसे कई मीडिया  प्लेट फॉर्म्स ने  फ़्लैश  कर  दिया।  खबर ANI   ने दी थी इसलिए सभी ने उसको आगे बढ़ा दिया। इस गुमराह कुन खबर  से  हम भी बच न सके और हम ने भी उसी खबर को ब्रेकिंग न्यूज़ के तौर पर चला दिया। अलबत्ता हमने एक सावधानी ज़रूर की थी  की उस पेज का स्क्रीन शॉट ले लिया था , हमें अंदेशा था की कहीं कोई गड बड़ ना हो . जबकि  खबर गलत थी।   हमें इसक बेहद अफ़सोस हैं . एशिया टाइम्स इस गलती  को आगे बढ़ाने के लिए  अपने पाठकों से  माफ़ी चाहता है।

0 comments

Leave a Reply