झूठ की खुली पोल: तबलीगी जमात के सदस्य ने मचाई तोड़फोड़,का वीडियो पाकिस्तान का निकला
नईदिल्ली. सोशल मीडिया में एक नग्न व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति तोडफोड़ करता दिख रहा है। यूजर्स इसे तब्लीगी जमात का सदस्य बता रहे हैं। विश्वास सनातनी हिंदू जय भारत नाम से बनाए गए अकाउंट से एक यूजर ने लिखा कि, 'तब्लीगी जमात का मुल्ला देखो नग्न होकर क्या कर रहा है'। वीडियो में दिख रहा शख्स अपने सिर से कांच फोड़ता दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में लोगों की आवाज आ रही है, जो उसे रोकने का कह रहे हैं। ट्विटर पर भी कई यूजर्स इसे शेयर करते हुए उत्तरप्रदेश का बता रहे हैं। राहुल सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि, 'यूपी में आईसोलेशन में जमात'। फेसबुक पर और भी यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं।
![]()
![]()
![]()
क्या है सच्चाई
- वायरल दावा झूठा है। जिस वीडियो को वायरल किया गया है, वो भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान का है। यह घटना 2019 में कराची में हुई थी।

0 comments