पैगंबर पर विवादित टिप्पणी:BJP से निलंबित विधायक टी राजा फिर गिरफ्तार, दो दिन पहले कोर्ट ने दी थी जमानत
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को गुरुवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले उन्हें 23 अगस्त को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि शाम को लोकल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह को 41 (ए) सीआरपीसी के तहत दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया है। ये मामले फरवरी और अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए थे।
वहीं, हैदराबाद पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक राजा को पीडी एक्ट (Preventive Detention) के तहत हिरासत में लिया गया है। रिकॉर्ड बताते हैं कि उनके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल हैं। मंगलहाट पुलिस ने बताया कि राजा को चेरियापल्ली सेंट्रल जेल भेजा जा सकता है।
पीडी एक्ट के तहत उन्हीं लोगों को हिरासत में लिया जाता है जो संदिग्ध होते हैं या जिनका आपराधिक रिकॉर्ड होता है और उनसे समाज-देश की सुरक्षा को खतरा होता है।
वहीं, राजा की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ के बीच 'सर तन से जुदा' नारा लगाने वाले इन्फ्लुएंसर सैयद अब्दुहु कशफ को भी पुलिस ने शाम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के एक घंटे बाद ही उसे बेल मिल गई।

राजा सिंह ने गिरफ्तारी से पहले जारी किया था वीडियो
गुरुवार को गिरफ्तार होने से पहले राजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें कहा- मुझे आज या कल गिरफ्तार किया जा सकता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश, मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा, चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हूं कि इस धर्मयुद्ध में हर हिन्दू मेरा साथ देगा।
दो दिन पहले कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा था
23 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद राजा को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, लेकिन बाद में ऑर्डर वापस लेते हुए राजा को चेतावनी देते हुए बेल दे दी थी। दूसरी तरफ भाजपा ने राजा को सस्पेंड करते हुए उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया था। जवाब देने के लिए 14 दिन दिए गए हैं।

तीसरे दिन भी राजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी
राजा के बयान के बाद 23 अगस्त से हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी राजा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गिरफ्तारी के समय राजा के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने फिर लगाए सिर तन से जुदा... के नारे
राजा के खिलाफ हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन जारी है। नाराज भीड़ ने 'गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा' के नारे लगाते हुए राजा की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की थी।
मुनव्वर फारुकी के खिलाफ जारी किया था वीडियो
राजा ने मंगलवार यानी 23 अगस्त को कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। इस वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था।
राजा के वकील को मिली थी धमकी
राजा सिंह के वकील को UAE से धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक उनके वकील के पास धमकी वाले 3 कॉल आए

0 comments