सुषमा स्वराज कल तीन दिन की यात्रा पर सउदी अरब पहुंची
दिल्ली/ जद्दा : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सउदी अरब में आज प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विरासत और सांस्कृतिक महोत्सव 'जनद्रियाह' में शामिल होंगी। श्रीमती स्वराज कल तीन दिन की यात्रा पर सउदी अरब पहुंची।
हमारी संवाददाता ने खबर दी है कि यात्रा के दौरान श्रीमती स्वराज सउदी अरब के नेताओं के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कल शाम सउदी में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित किया और पिछले कुछ सालों से दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों के बारे में चर्चा की। भारतीय समुदाय सउदी अरब में सबसे बड़ा प्रवासी समूह है।
सउदी अरब की लोक मानवायुक्त ने हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वो भी इस समारोह में उपस्थित थीं। श्रीमती स्वराज ने प्रवासियों को जनद्रियाल उत्सव में आकर भारतीय पवेलियन को देखने का आग्रह किया।
https://youtu.be/jiFFhbE69gAजिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की धरोहर और सांस्कृतिक परंपरा के अलावा उन्हें भारत की आधुनिक छवि भी देखने को मिलेगी।

0 comments