पश्चिम बंगाल में BJP नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR का मामला

पश्चिम बंगाल में BJP नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने BJP नेताओं की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया। SC ने कहा पश्चिम बंगाल सरकार कि ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी और अन्य कार्रवाई नहीं की जाए
 
6 दिसंबर को BJP प्रवक्ता कबीर बोस पर हुए हमले के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने CISF से जांच रिपोर्ट मांगा |
 
सुप्रीम कोर्ट में BJP नेता अर्जुन सिंह की तरफ से मुकुल रोहतगी पेश हुए, मुकुल रोहतगी से SC ने पूवहा आप कह रहे है आपके खिलाफ  64 FIR दर्ज हुई
 
अर्जुन सिंह के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि टीएमसी छोड़ने के बाद 2019 से अब तक मेरे खिलाफ यह मामले दर्ज हुए, रोहतगी ने कहा कि मैं सांसद हूं और मेरे खिलाफ दंगा भड़काने के मुकदमें दर्ज कराए गए, जो राजनीति से प्रेरित हैं
 
BJP नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ़ सभी मामले में मामले मार्च 2019 से नवंबर 2020 के बीच दर्ज हुए
 
 
कैलाश विजयवर्गीय के वकील ने कहा कि विजयवर्गीय भाजपा बंगाल के उपाध्यक्ष हैं, उनके खिलाफ मामूली अपराध में मामले दर्ज किए गए ताकि वह पश्चिम बंगाल की यात्रा नहीं कर सके
 
BJP नेता कबीर शंकर बोस के वकील ने कहा कि मेरे चरम व्यक्तिगत खतरों के कारण मेरे पास सीआईएसएफ सुरक्षा है, मैं भाजपा का प्रवक्ता हूं, मेरे ऊपर हमला किया गया
 
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय,बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह,सौरव सिंह,पवन कुमार सिंह, कबीर शंकर बोस, ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ दर्ज मामले को स्वतंत्र जांच एजेंसी को ट्रांसफर करने और राज्य से बाहर सुनवाई के लिए ट्रा़सफर करने की मांग की है |

0 comments

Leave a Reply