सुप्रीम कोर्ट ने CLAT-2018 के परिणामों की घोषणा की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2018 को रद्द करने से इनकार कर दिया और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएल) को 31 मई को परिणाम घोषित करने का आदेश दिया। CLAT कानून के छात्रों के दाखिले की ऑनलाइन परीक्षा में तकनीकी खामियों को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने CLAT के रिजल्ट को 31 मई को घोषित करने पर रोक लगाने और परीक्षा रद्द करने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (CLAT) 2018 के नतीजे कल नियत कार्यक्रम के मुताबिक घोषित होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी को निर्देश दिया कि उनके पास जितने भी शिकायतें आयी हैं उनको हल करने का फार्मूला 6 जून को कोर्ट में रिपोर्ट के माध्यम से बताए। जिसमे ये बताया जाए कि उक्त छात्रों की परीक्षा दोबारा ली जाए या उन्हें अतिरिक्त नंबर दिए जाएं या नहीं? उल्लेखनीय है कि CLAT परीक्षा के दौरान बिजली जाने और कंप्यूटर के सही तरीके से काम न करने के कारण हजारों छात्र पूरी तरह से परीक्षा नहीं दे पाए थे। इस समस्या को लेकर छात्र सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।  

0 comments

Leave a Reply