सुल्तान अहमद शाह का बसाया हुआ शहर जिसे हम अहमदाबाद के नाम से जानते हैं

Positive 2:- साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ अहमदाबाद गुजरात के सबसे बड़े शहर के रूप में मशहूर है| UNESCO द्वारा विश्व विरासत घोषित इस शहर की स्थापना 1411 ईसवी में सुल्तान अहमद शाह ने की थी जिनके नाम पर ही इस शहर का नाम अहमदाबाद पड़ा था| 1970 तक गुजरात की राजधानी रहा अहमदाबाद जिला 8107 sq km में फैला हुआ है| तक़रीबन 70 लाख लोगों का घर अहमदाबाद जिसमें से 20 फीसद मुस्लिम आबादी है|

भारत के सबसे बड़े घेटो के रूप में मशहूर जुहापुरा इलाका भी अहमदाबाद में ही है| एक छोटे से इलाके में तक़रीबन 4 लाख की बड़ी आबादी रहती है|

IIT अहमदाबाद और साबरमती आश्रम के लिये विश्व प्रसिद्ध अहमदाबाद जिला को भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है| साम्प्रदायिकता की आग ने अहमदाबाद को भी बड़े पैमाने पर अपनी चपेट में कई सालों तक रखा है|

पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/OW_eZ7iydKs

यूँ तो अहमदाबाद में बड़े बड़े शिक्षक संस्थानों की भरमार है मगर प्राइमरी शिक्षा के हालात बेहद ही चिंताजनक हैं| अपने टेक्सटाइल बिज़नस के लिये मशहूर अहमदाबाद पश्चिमी भारत में मुंबई के बाद सबसे बड़ा कारोबारी शहर है| बाहरी खूबसूरती के साथ अपने शहरीयों के हजारों दर्दों को अपनी दिल में समेटे हुये इस शहर की आह हमारे कानों में कब पहुंचेगी खुदा ही जाने......

बाकी सब खैरियत है!!!

Ansar Imran SR

0 comments

Leave a Reply