स्पेक्ट्रम केस: स्पेशल CBI कोर्ट ने सुनवाई स्थगित की

पटियाला हाउस कोर्ट:- स्पेशल CBI कोर्ट ने सुनवाई स्थगित की| पटियाला हाउस कोर्ट ने 2G स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में 5 दिसम्बर को फैसले के तारीख तय करेगा । स्पेशल CBI कोर्ट में आज सुनवाई टल गई। इस मामले में ए राजा, कनीमोझी, शाहिद बलवा, विनोद गोयनका सहित कई हाई-प्रोफाइल लोग आरोपी हैं. कोर्ट ने मामले में आरोपी करीम मोरानी और संजय चंद्रा को प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया है. क्योंकि ये दोनों अलग-अलग मामलों में फिलहाल जेल में बंद हैं. कोर्ट ने सभी आरोपियों को 7 नवंबर को कोर्ट में हाजिर रहने का आदेश दिया है. 2जी मामले में कई दिग्गज नेता और देश के बड़े कारोबारी एवं नौकरशाह तक आरोपियों की लिस्ट में शामिल हैं. CBI ने 2जी केस में ए राजा और कनीमोझी के अलावा पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहरा, ए राजा के पूर्व निजी सचिव आरके चंदौलिया, यूनिटेक के संजय चंद्रा और रिलायंस धीरूभाई अंबानी समूह के तीन बड़े अधिकारियों- गौतम दोषी, सुरेंद्र पिपारा और हरि नैयर को भी आरोपियों की लिस्ट में शामिल किया है. इसके अलावा शाहिद बलवा और राजीव अग्रवाल, कलईगनार टीवी के निदेशक शरद कुमार, बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी भी आरोपी हैं. CBI की चार्जशीट में 14 लोगों के अलावा तीन दूरसंचार कंपनियों- स्वान टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड और यूनिटेक वायरलेस लिमिटेड को भी आरोपी बनाया गया है.

0 comments

Leave a Reply