इनामी बदमाश गिरफ्तार | रायबरेली में 11 साल से फरार चल रहे बदमाश को एसटीएफ ने किया दबोचा

रायबरेली में 11 साल से फरार चल रहे बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ | उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करीब 11 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 साल 22 मार्च को रायबरेली अपने साथियो के साथ ट्रक पर बैल लादकर जा रहा था और पुलिस के रोके जाने पर ये लोग सरकारी मोटरसाइकिल व कार को कुचलते हुए भाग गये थे।

इस सिलसिले में पशु क्रूरता अधिनियम आदि की धारा में रायबरेली कोतवाली नगर में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में अन्य आरोपी पहले ही पकड़े गये थे लेकिन आजमगढ़ निवासी मोहम्मद साहिद उर्फ बबलू मैं फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर एसटीएफ को लगाया गया था।


एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर कल रात एसटीएफ की टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी मोहम्मद साहिद उर्फ बबलू को रायबरेली कोतवाली इलाके में अयोध्यापुरी क्राङ्क्षसग, नयापुरवा से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गये बदमाश के पास से एक देशी तमंचा, छह ङ्क्षजदा कारतूस, मोबाइल फोन और अन्य कागजात बरामद किए।
नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा

गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने तथा पुलिस के भय से छिपकर अलग अलग स्थान पर रह रहा था।

फरार होने के बाद उसने अपना नाम बदल कर फर्जी आईडी तैयार करवायी। जिसके आधार पर उसने काम धन्धा शुरु किया। वह एक स्थान पर ज्यादा दिनों तक नहीं रहता था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

0 comments

Leave a Reply