साउथ कोरिया में हैलोवीन फेस्टिवल में भगदड़, 151 की मौत:150 से ज्यादा घायल; दर्जनों लोगों को कर्डियक अरेस्ट आया

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार देर रात हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 151 लोगों की मौत हो गई। 150 से ज्यादा घायल है। इनमें से कई को कार्डियक अरेस्ट आया।

पुलिस के मुताबिक, फेस्टिवल के दौरान एक संकरी रोड पर लाखों लोग आ गए, जिसके बाद वहां भगदड़ मची। कई लोगों की मौत भीड़ में कुचले जाने से हुई है। हादसे के बाद देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने शवों को संकरी गली से निकाल कर एक जगह रखा, ताकि मृतकों की पहचान की जा सके।मेडिकल टीम ने स्ट्रेचर पर शवों को रखकर संकरी गली से बाहर निकाला। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि कई लोगों को सांस लेने में परेशानी आ रही थी।मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने शवों को संकरी गली से निकाल कर एक जगह रखा, ताकि मृतकों की पहचान की जा सके।
मेडिकल टीम ने स्ट्रेचर पर शवों को रखकर संकरी गली से बाहर निकाला। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि कई लोगों को सांस लेने में परेशानी आ रही थी।
मेडिकल टीम ने घायल हुए लोगों का घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया। जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी आ रही थी उन्हें तुरंत इलाज मिल गया।
मेडिकल टीम ने घायल हुए लोगों का घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया। जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी आ रही थी उन्हें तुरंत इलाज मिल गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मृतकों के परिजन जमा हो गए। दोबारा भीड़ इकट्ठा होने लगी, जिसे पुलिस ने काबू किया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मृतकों के परिजन जमा हो गए। दोबारा भीड़ इकट्ठा होने लगी, जिसे पुलिस ने काबू किया।

50 लोगों को सीपीआर दिया गया
नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि इटावन लेसर जिले में एक संकरी गली में भीड़ बढ़ने से यह घटना हुई। मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ लोगों को कार्डियक अरेस्ट आ गया। करीब 50 लोगों को सीपीआर दिया गया।

इमरजेंसी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि करीब 81 लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। साथ ही उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है।

ये तस्वीर उसी संकरी गली की है, जहां भगदड़ मची। पुलिस ने फिलहाल इलाके को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये तस्वीर उसी संकरी गली की है, जहां भगदड़ मची। पुलिस ने फिलहाल इलाके को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि साउथ कोरिया में हो रहे हैलोवीन फेस्टिवल में ज्यादातर टीनेजर्स थे। 20 साल से ज्यादा की उम्र के सैकड़ों लोग यहां मौजूद थे।
पुलिस ने बताया कि साउथ कोरिया में हो रहे हैलोवीन फेस्टिवल में ज्यादातर टीनेजर्स थे। 20 साल से ज्यादा की उम्र के सैकड़ों लोग यहां मौजूद थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते ये हैलोवीन फेस्टिवल 2 साल बाद सेलिब्रेट किया जा रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते ये हैलोवीन फेस्टिवल 2 साल बाद सेलिब्रेट किया जा रहा था।

आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है हैलोविन
पश्चिमी देशों में हैलोविन फेस्टिवल मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये फेस्टिवल पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग डरवाना मेकअप करते हैं और डरवाने आउटफिट्स पहनते हैं।

हैलोवीन की उत्पत्ति प्राचीन सेल्टिक त्योहार समहिन से हुई है। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी।

0 comments

Leave a Reply