सोहराबुद्दीन मामले में आज स्पेशल सीबीआई कोर्ट करेगी सुनवाई
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) स्पेशल कोर्ट मुंबई में आज से सोहराबुद्दीन के कथित फेक एनकाउंटर मामले की सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में 22 आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की गई है। जिनमें से 20 लोगों को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है।
सोहराबुद्दीन के भाई नईमुद्दीन भी गवाह के तौर पर कोर्ट में मौज़ूद रहेंगे। 22 नवम्बर को विशेष सीबीआई अभियोजक बी पी राजू ने कहा, 'अदालत ने सोहराबुद्दीन के भाई नयमुद्दीन और कुछ अन्य को समन जारी किया है और 29 नवंबर से साक्ष्यों को दर्ज किया जाएगा।'
अदालत ने पिछले महीने 22 आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किये थे। सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया था।

0 comments