स्कॉलर स्कूल के प्रबंधक क़ाज़ी मुहम्मद मियां को बेस्ट स्कूल लीडर अवार्ड

नई दिल्ली : स्कॅालर स्कूल जामिया नगर के प्रबंधक क़ाज़ी मुहम्मद मियां को डा. सर्वपल्ली राधा क्रष्णन स्कूल एकसीलेंस लीडरशिप अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया है। उनको ये अवार्ड बेस्ट स्कूल लीडर के तौर पर दिया गया। शिक्षा के मैदान मे कार्यरत राष्ट्रीय संगठन सेंटर फार एजुकेशनल डेवलपमेंट ने यह अवार्ड दिल्ली मे अयोजित इंटरनेशनल एजु अवार्डस कांफ्रेंस  में वितरित किया। इसमे देश विदेश के 300 से ज्यादा स्कूल लीडर्स ने श्भविष्य के लिए शिक्षा में चुनौतियों  पर विचार विमर्श किया।
यह अवार्ड क़ाज़ी मुहम्मद मियां को CBSE  के पूर्व डायरेक्टर सी0 सुब्रहमण्यम एंव CED के डायरेक्टर प्रियदर्शी नायक द्वारा प्रदान किया गया।

0 comments

Leave a Reply