सियासी हलकों में एक नई हलचल: मुसलमानों को बीजेपी से राजनीतिक तौर पर समझौता कर लेना चाहये: डॉ तस्लीम रहमानी
नई दिल्ली: डॉ तस्लीम रहमानी जाने माने मुस्लिम लीडर और मुस्लिम पालिटिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया के आल इंडिया प्रधान ने आज सियासी हलकों में एक नई हलचल ये कहते हुये पैदा कर दी है की मुसलमानों को बीजेपी से राजनीतिक तौर पर समझौता कर लेना चाहये| मुसलमानों ने पिछले 70 सालों से कांग्रेस की अंधी गुलामी की है| उन्होंने एशिया टाइम्स से खास इंटरव्यू में ये भी कहा है की कांग्रेस तो बीजेपी से भी ज्यादा साम्प्रदायिक पार्टी रही है|
उन्होंने ये भी कहा है की मुसलमानों ने जनसंघ की बुनियाद पड़ने से अभी तक बीजेपी और संघ से खुली दुश्मनी ले रखी है और इनको जितना दबाने की कोशिश की है पिछले 35 साल में ये उतना ही उभर कर सामने आये हैं|
इस इंटरव्यू को देखने के लिये नीचे दिये विडियो को क्लिक करें:
https://youtu.be/ncPzsfCx4UU
एशिया टाइम्स से खास मुलाकात में उन्होंने और भी ऐसी बातें कही हैं जिन पर विवाद होना तय मन जा रहा है| ऐसे माहौल में जब मुसलमानों में बीजेपी को ले कर बहुत डर का माहौल पाया जा रहा है तब डॉ तस्लीम रहमानी का ये कहना के मुसलमानों को बीजेपी से समझौता कर लेना चाहिए अपने आप में ही बहुत मायने रखता है| उन्होंने ये भी कहा के बीजेपी का उभरना मुस्लिम संगठनों की भी राजनीतिक नाकामी है जो अपनी नाकामी को अभी तक मानने को तैयार नहीं हैं|
एशिया टाइम्स के साथ हुई खास मुलाकात की पूरी विडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें:
https://youtu.be/aPR109GI2xU

0 comments