शिया वक्फ़ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिज़्वी का बयान बेहद आपत्तिजनक- वेलफेयर पार्टी युवा मोर्चा
||
कोटा:- वेलफेयर पार्टी ऑफ इण्डिया युवामोर्चा कोटा ने मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़्वी के विरुद्ध सुभाष सर्किल,श्रीपुरा पर "विरोध प्रदर्शन" आयोजित कर उसका पुतला दहन किया ।
प्रदर्शन में लोगों को सम्बोधित करते हुए वेलफेयर पार्टी युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने कहा कि शिया वक्फ़ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिज़्वी द्वारा प्रधानमंत्री जी को चिट्ठी लिखकर मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताना सरासर झूट है जिसकी कड़ी निंदा करते हैं । उन्होंने कहा कि मदरसों पर झूटे आरोप लगाकर वसीम रिज़्वी समुदायों को बांटने और शिया समुदाय की छवि ख़राब करने का प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि वसीम रिज़्वी अपने ऊपर लगे वक्फ़ ज़मीन कब्ज़ाने के आरोपों पर कार्यवाही से बचने के लिए भाजपा सरकार की चापलूसी कर रहे हैं।
वहीं वेलफेयर पार्टी के ज़िला महासचिव मुहम्मद ख़ालिद ने अपने सम्बोधन में कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को आतंकवादी कहने वाले वसीम रिज़्वी स्वयं किस शिक्षण संस्थान से पढ़ें हैं कि वह समाज को बांटने का और नफ़रत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं ? उन्होंने कहा कि मदरसों से पढ़ने वाले आतंकवादी नहीं बल्कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जैसे देश के शिक्षा मंत्री और देश को मिसाइल देकर ताक़तवर बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमेन ए.पी.जे.अब्दुल कलाम बनते हैं । उन्होंने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में सबसे बड़ा योगदान मदरसों के छात्रों और शिक्षकों का ही है जिन्होंने बड़े पैमाने पर देश की आज़ादी के लिए अपनी जानें क़ुरबान की थी। उन्होंने मोदी सरकार से मांग की कि वह या तो वसीम रिज़्वी से अपने आरोप को सही साबित करने के लिए सबूत मांगे वरना उन्हें तुरंत सख़्त से सख़्त धाराओं में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाए ।
वेलफ़ेयर पार्टी की ओर से बंजरग दल और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कोटा बंद कराये जाने का भी विरोध किया । उन्होंने कहा कि बूंदी के मामले को लेकर कोटा में बंद कराये जाना आमजन को परेशान करना और लोगों के रोज़गार का नुक़सान करने के अलावा कुछ नहीं है । इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने अपने प्रतिष्ठान खुले रखने और शांति बनाए रखने की अपील की ।
विरोध प्रदर्शन में वेलफेयर पार्टी युवामोर्चा के ज़िला महासचिव ब्रादर शाहिद सुल्तान ने भी सम्बोधित किया। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया तथा 'वसीम रिज़्वी मुर्दाबाद','RSS की दलाली बंद करो','मदरसों को बदनाम करना बंद करो' आदि नारे लगाते हुए वसीम रिज़्वी का पुतला दहन किया।
ये भी देखें: अल शिफा हॉस्पिटल द्वारा फ्री टीकाकरण मुहिम और कैंप का आगाज़
https://youtu.be/6_vYBacWMiQ
विरोध प्रदर्शन में ज़िला उपाध्यक्ष अमानुल्लाह अंसारी,ज़िला सचिव डा. हमीद, काशिफ ख़ान, युवामोर्चा सचिव अरशद अंसारी, युवामोर्चा कोषाध्यक्ष जावेद अंसारी, कार्यकारिणी सदस्य शम्भूदयाल शाक्यवाल, जावेद काग़ज़ी, सलाहुद्दीन क़ुरैशी, रियाज़ुद्दीन क़ुरैशी, शहज़ाद अली, मोहम्मद आसिम,डाॅ.अब्दुल हमीद,अख़्तर अहमद,अताउल इकराम, नासिर हुसैन, अन्नू कुरैशी, दिनेश सक्सेना, अरशद ख़ान, शाहिद कुरैशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

0 comments