सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित होगी बुनियाद टैलेंट सर्च परीक्षा
सेमरियावां। बुनियाद शिक्षा सुधार अभियान के तहत हर वर्ष आयोजित होने वाली टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को होगा। परीक्षा आयोजन से लेकर मूल्यांकन कार्य तक की पूरी प्रक्रिया सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न होगी। गुरुवार को एआरसी डिग्री कालेज पर बुनियाद टीम के सदस्यों ने एक बैठक का अयोजन कर इस संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बुनियाद टैलेंट सर्च परीक्षा के संयोजक एवं नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग के वाइस प्रिंसिपल मास्टर मुजीबुल्लाह ने बताया कि सेमरियावां, बेलहर कलां, बघौली एवं मेंहदावल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने केलिए शिक्षा सुधार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही हर वर्ष टैलेंट सर्च परीक्षा का अयोजन होता है। उन्होंने बताया कि टैलेंट सर्च परीक्षा में शामिल में शामिल होने केलिए प्रत्येक विद्यालय से कक्षा छह सात एवं आठ से उनके विद्यालय के टॉप पांच-पांच और प्रत्येक विद्यालय से कुल 15 छात्रों की सूची मांगी जाती है। परीक्षा में शामिल छात्रों के जरिए प्राप्तांकों के आधार पर स्कूलों की रैंक जारी की जाती है। साथ ही टॉपर छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं। छात्रों के प्राप्तांकों के आधार पर ही विभिन्न विषयों के टापर शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता है। उन्होंंने बताया कि परीक्षा में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाती है। इस वर्ष परीक्षा में कक्षा 9 और 10 को भी शामिल किया गया है। गुरुवार को हुई बैठक में परीक्षा आयोजन और प्रतिभा सम्मान समारोह के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस वर्ष परीक्षा और कापियों का मूयांकलन नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग में सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगा। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को प्रतिभा सम्मान समारोह का अयोजन किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा आयोजन में सहयोग केलिए विद्यालयों की सराहना किया। इस अवसर पर डिग्री कालेज के प्रबंधक शमशेर अहमद, फैजान अहमद, हाफिज मकसूद नदवी, एजाज मुनीर, निसार अहमद, मनशाउल हक, फैयाज अहमद आदि उपस्थित रहे।

0 comments