सिर्फ 7 मिनट में बनेगा सऊदी अरब का टूरिस्ट वीजा,1 साल के लिए होगा वैध
[caption id="" align="alignnone" width="1360"]
advt[/caption]
रियाद: सऊदी अरब ने पर्यटकों को लुभाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. यह दर्जनों देशों के नागरिकों को ई-वीजा (E-Visa) जारी करेगा . समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सऊदी अरब के आव्रजन प्राधिकरण की वेबसाइट ने कहा कि नए इलेक्ट्रॉनिक पर्यटक वीजा के लिए आवेदन शनिवार (28 September) से शुरू किया है, जिसमें अमेरिका, यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्रुनेई, मलेशिया, सिंगापुर और ताइवान आदि देश प्रारंभिक सूची में शामिल है.
साइट ने कहा, "ऐतिहासिक रूप से, सऊदी अरब जाना सबसे मुश्किल देशों में से एक रहा है." इसने कहा, "नए ई वीजा सुविधा जारी करने से देश के लिए एक नए अध्याय की शुरूआत हुई है, जो पर्यटन की संभावनाएं खोलता है.
सऊदी कमिशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरिटेज के निदेशक मंडल के अध्यक्ष अहमद अल-खतीब ने कहा कि सऊदी अरब के लिए ई-वीजा आवेदन को पूरा करने में महज सात मिनट लगेंगे.
सऊदी सरकार को 2022 तक एक साल में 6.4 करोड़ पर्यटकों के आने और 2030 तक सालाना 10 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है.
वीजा आवेदकों को अपने धर्म का जिक्र करने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि गैर-मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का और मदीना में जाने पर रोक रहेगी.
advt[/caption]
रियाद: सऊदी अरब ने पर्यटकों को लुभाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. यह दर्जनों देशों के नागरिकों को ई-वीजा (E-Visa) जारी करेगा . समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सऊदी अरब के आव्रजन प्राधिकरण की वेबसाइट ने कहा कि नए इलेक्ट्रॉनिक पर्यटक वीजा के लिए आवेदन शनिवार (28 September) से शुरू किया है, जिसमें अमेरिका, यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्रुनेई, मलेशिया, सिंगापुर और ताइवान आदि देश प्रारंभिक सूची में शामिल है.
साइट ने कहा, "ऐतिहासिक रूप से, सऊदी अरब जाना सबसे मुश्किल देशों में से एक रहा है." इसने कहा, "नए ई वीजा सुविधा जारी करने से देश के लिए एक नए अध्याय की शुरूआत हुई है, जो पर्यटन की संभावनाएं खोलता है.
सऊदी कमिशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरिटेज के निदेशक मंडल के अध्यक्ष अहमद अल-खतीब ने कहा कि सऊदी अरब के लिए ई-वीजा आवेदन को पूरा करने में महज सात मिनट लगेंगे.
उन्होंने सार्वजनिक रूप से देश के फैसले की घोषणा की और कहा कि पर्यटन वीजा की लागत 440 रियाल (117 डॉलर) होगी जो एक वर्ष के लिए वैध होगी और एक वर्ष में कई बार देश में प्रवेश किया जा सकेगा. एक बार में ज्यादा से ज्यादा 90 दिनों के लिए रूका जा सकेगा.

0 comments