शिक्षा के लिये बच्चों का संघर्ष

|

शाहजहांपुर:- सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुदागंज से बीसलपुर जाने वाले मार्ग भुंडी से लेकर भुंडा हरबंशपुर गांव के बीच देउहा रीवर पर पैटर्न पुल बनाया जाता था वह भी नहीं बनाया गया है और तमाम मंत्री विधायकों ने पक्के पुल के लिए काफी धरना प्रदर्शन किये है लेकिन फिर भी जो पक्का पुल मंजूर भी हो गया लेकिन अभी तक उसका भी कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है तमाम क्षेत्र व ग्राम वासियों को अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है वह पढ़ने वाले बच्चे सुबह 7:00 बजे ठंडी नदी के पानी से गुजरकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए खुदा गंज नगर आते हैं लेकिन यह सब देख कर भी प्रशासन मौन है ग्राम वासियों ने PWD जे ई से कई बार पैटर्न पुल कि मांग की है लेकिन जो 15 अक्टूबर तक चालू हो जाना था वह लकड़ी वाला पुल डेढ़ महा गुजर जाने के उपरांत भी नहीं बन पाया है आखिर क्या होगा इस क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा का आने वाले समय में भयंकर सर्दी पड़ेगी क्या वह पानी से गुजरकर शिक्षा प्राप्त करने जाएंगे तमाम गरीब तबके के लोग इस गांव में निवास करते हैं जो अपने बच्चों का खाना पीना चलाने में भी सक्षम नहीं है वह सर्दी लगे बच्चों का इलाज करा पाएंगे प्रशासन मौन तमाम खबरें प्रकाशित होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है उधर ग्राम वासियों का कहना है कि अगर मुझे आने जाने की व्यवस्था नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे|

(पत्रकार सुखविंदर सिंह, अनुज कुमार सिंह)

0 comments

Leave a Reply