सिध्दार्थनगर : सड़क निर्माण को लेकर दो समूहों में ताना तनी   

सिध्दार्थनगर : सिध्दार्थनगर के ग्राम सभा जमुहवा कोरीडीहा से प्राप्त सूचना के अनुसार  अवैध रुप से कच्ची सड़क के नव निर्माण को लेकर दो समूहों में ताना तनी   उस समय तेज़ होई, जब कथित तौर पर प्रधान तथा उनके बेटे समेत  अनेक  सहयोगी विपक्षी दलों को सरे आम  मारने की धमकी दी गई। सम्वाद सूत्र बताते है की यह धमकी पहली बार नही है। समय-समय पर विपक्षी को धमकी मिलती ही रहती है स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी आरोप लगाये है उनका कहना है कि उस समय पुलिस भी मौजूद थी तमाशाई बनी रही । यह भी बात सामने आई है की स्थानीय किसान स़ड़क के निर्माण से सहमत नही हैं । इस लिए कि किसानो का कहना हैं कि उन के खेतों में फसल तयार हैं जो सड़क के निर्माण कि वजह से खराब हो जाये गी जिला प्रशासन को विवादित स्थान का दौरा कर मामले के निपटारे की आवश्यकता है .  

0 comments

Leave a Reply