काले इमामबाड़े की ज़मीन पर बनी छह दुकानें हुवी छतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

काले इमामबाड़े की ज़मीन पर बनी छह दुकानें हुवी छतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

लखनऊ | सोमवार की सुबह चौक थानाक्षेत्र के पास अल यसा रोड पर फायर स्टेशन के सामने काले इमामबाड़े की ज़मीन पर बनी छह दुकानें करीब आठ बजे जोरदार आवाज के साथ 30 फीट नीचे जमीन में धंस गई । सूचना सुबह का वक़्त था, कोहरे के कारण सन्नाटा था सो कोई व्यक्ति इस घटना में घायल या हताहत नहीं हुआ |

घटना की सूचना पाकर दुकानदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सौभाग्य से घटना के वक्‍त दुकाने बंद थीं। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। काले इमामबाड़े की ज़मीन पर स्थित इन दुकानों में मौजूद माल और मलबा नीचे गड्ढे में चला गया।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों के साथ उलेमा का दल इमामबाड़े की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आया | ज्ञात हो कि आज सुबह काले इमामबाड़े पर ज़मींदोज़ हुवी दुकानों का मुआयना करने मौलाना सैफ अब्बास नक़वी पहुचें |

अल यसा रोड पर स्थित काले इमामबाड़े का जायजा लेने पहुचे मौलाना सैफ अब्बास नक़वी |
काले इमामबाड़े की जमीन धसने की वजह से दुकानो का हुआ था नुकसान |
आज जायजा लेने के साथ मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि यह संपति काले इमामबाड़ा की है |
जिनकी दुकाने थी वह उनको दस्तावेज देखने के बाद मिलेंगी |

 

0 comments

Leave a Reply