सेतुसमुद्रम परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए राम सेतु को नहीं छेड़ा जाएगा

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि वह राष्ट्र के हित में सेतुसमुद्रम प्रॉजेक्ट के तहत रामसेतु को कोई नुकसान नहीं पहुचायेगी। बता दें कि सीनियर बीजेपी लीडर सुब्रमण्यन स्वामी ने सेतुसमुद्रम प्रॉजेक्ट को रद्द करने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की थी। शिपिंग मिनिस्टर ने अपने एक हलफनामे में कहा कि अब सुब्रमण्यन स्वामी की याचिका रद्द कर देनी चाहिए। सरकार ने हलफनामें में कहा, 'भारत सरकार राष्ट्र के हित में रामसेतु को बिना प्रभावित किए 'सेतुसमुद्रम शिप चैनल प्रॉजेक्ट' के पहले तय किए एलाइंमेंट के विकल्प खोजने की इच्छुक है।' सरकार ने कहा कि केंद्र ने पहले दिए निर्देशों का अनुसरण करते हुए जवाब दाखिल किया है और अब याचिका खारिज की जा सकती है। गौरतलब है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान रामसेतु को तोड़कर योजना को आगे बढ़ाने का बीजेपी ने पुरजोर विरोध किया था और आंदोलन चलाया था।

0 comments

Leave a Reply