गर्वनर से मिलकर फडणवीस ने फ्लोर टेस्ट की मांग की; 30 जून को मुंबई लौट सकते हैं बागी विधायक

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने गर्वनर हाउस पहुंचे। चंद्रकांत पाटिल और गिरीश महाजन भी उनके साथ थें।

 

फडणवीस आज दोपहर ही चार्टर विमान से दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने मुलाकात की। इधर, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 30 जून यानी गुरुवार को शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी से मुंबई लौट सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 8 निर्दलीय विधायकों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक मेल भेजकर तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की है। देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्यपाल से मिलकर इस पर आगे की कार्रवाई की मांग की है।

राजभवन के निर्देश वाला फर्जी लेटर वायरल
इधर, राज्यपाल से फडणवीस की मुलाकात के बाद राजभवन का एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लेटर के मुताबिक, राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव सरकार को 30 जून, सुबह 11 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और फ्लोर टेस्ट का निर्देश दिया है। हालांकि राजभवन ने इस लेटर को फर्जी बताते हुए ऐसे किसी भी निर्देश से इनकार किया है।

उद्धव की बागियों से इमोशनल अपील- लौट आइए
इधर, उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को बागी विधायकों से मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा- आइए मिलकर बात करते हैं। आप लौट आइए। वहीं उद्धव के बयान पर बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे​​​​ ने हमला बोला है। शिंदे ने कहा- आपका बेटा और प्रवक्ता शिवसैनिकों के साथ बदजुबानी कर रहे हैं और आप एकजुटता की बात कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे की अपील के जवाब में शिंदे ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'एक तरफ आपका बेटा और प्रवक्ता बालासाहेब के शिवसैनिकों को सुअर, भैंस, गंदगी, कुत्ते और लाश बुलाते हैं और दूसरी तरफ आप एकजुट होने की अपील कर रहे हैं। वो भी हिंदू विरोधी महा विकास अघाड़ी सरकार को बचाने के लिए। इसका क्या मतलब है?'

शिंदे ने फिर किया शिवसेना पर दावा
इधर, गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे ने 50 विधायकों के समर्थन के साथ एक बार फिर से शिवसेना पर दावा ठोक दिया है। गुवाहाटी के होटल में मौजूद एकनाथ शिंदे मंगलवार को मीडिया के सामने आए। वहां उन्होंने कहा- हम शिवसेना में ही हैं। हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे ले जा रहे हैं। शिंदे ने जल्द मुंबई जाने की बात भी कही। उन्होंने एक बार फिर शिवसेना पर दावा ठोका और कहा कि उनके साथ 50 विधायक हैं।

भाजपा ने दिया शिंदे गुट को मंत्रीमंडल का प्लान
सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

उद्धव की बागियों से अपील- झांसे में न रहें, लौट आएं
शिव सैनिक विधायक भाइयों और बहनों जय महाराष्ट्र! आप पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे हुए हैं। आपके बारे में रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, आप में से कई लोग संपर्क में भी हैं। आप अभी भी दिल से शिवसेना में हैं। आप में से कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया है और मुझे अपनी भावनाओं से अवगत कराया है।

शिवसेना के परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। भ्रम से छुटकारा पाएं, इसका एक निश्चित रास्ता होगा, हम बैठेंगे एक साथ और इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजें। किसी के गलत कामों के झांसे में न आएं, शिवसेना द्वारा दिया गया सम्मान कहीं नहीं मिल सकता, आगे आकर बोलेंगे तो मार्ग प्रशस्त होगा।

शिवसेना पार्टी प्रमुख और परिवार के मुखिया के रूप में, मुझे अभी भी आपकी चिंता है। अंदर आओ, एक नजर डालें और आनंद लें!

सियासी संकट के बड़े अपडेट्स…

  • MVA सरकार ने दोपहर ढाई बजे राज्य मंत्रियों की कैबिनेट बैठक की।
  • शिवसेना मंत्री सुभाष देसाई ने शिंदे और बागी विधायकों को धमकी दी है। देसाई ने कहा- अगर बागी विधायक मुंबई एयरपोर्ट आए, तो उन्हें वहां से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के सियासी संकट से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें...

 गुवाहाटी के होटल की बुकिंग 12 जुलाई तक बढ़ाई गई

शिवसेना के बागी विधायकों को 12 जुलाई तक गुवाहाटी में ही रखने की तैयारी है। गुवाहाटी के जिस होटल में शिंदे गुट के विधायक ठहरे हुए हैं, उसकी बुकिंग 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस तारीख तक होटल में आम लोगों के लिए कोई भी रूम उपलब्ध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने वाले डिप्टी स्पीकर के नोटिस पर जवाब देने पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।

भाजपा ने अपने विधायकों को 29 जून को मुंबई बुलाया
इधर, महाराष्ट्र भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 29 जून तक मुंबई पहुंचने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर भाजपा कोर ग्रुप की सोमवार शाम को हुई मीटिंग के बाद विधायकों के लिए यह फरमान जारी किया गया। इससे पहले पार्टी के सीनियर लीडर्स ने सियासी हालात पर चर्चा की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने का फैसला किया।

सामना में लिखा- महाराष्ट्र के 3 टुकड़े करने की साजिश
महाराष्ट्र के जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के मुखपत्र सामना में मंगलवार को BJP और बागी विधायकों पर निशाना साधा गया। शिवसेना ने लिखा- दिल्ली में बैठे भाजपाई नेताओं ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रची।

इसमें लिखा- सरकार के पक्ष में खड़े लोगों को ED की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र के सियासी पटल पर यह खेल कब तक चलेगा? महाराष्ट्र के टुकड़े करने वालों के हम टुकड़े कर देंगे।

आदित्य ठाकरे बोले- 15-20 बागी हमारे संपर्क में
इधर, उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार को फिर दावा किया कि 15 से 20 बागी विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने फोन करके गुवाहाटी से वापस लाने की अपील की है। पहले सूरत और फिर गुवाहाटी में उनकी हालत कैदियों जैसी है।

उद्धव ने बागी मंत्रियों के विभाग छीने
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को एकनाथ शिंदे समेत बागी सभी 9 मंत्रियों के विभाग छीन लिए। इन विभागों का काम दूसरे मंत्रियों को सौंप दिया गया है। शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को सौंपा गया है। नीचे दी गई टेबल में बागी मंत्रियों के पास मौजूद विभाग और उनका प्रभार किसे सौंपा गया है, इसे यहां पढ़ सकते हैं...

  नाम किस विभाग के मंत्री थे प्रभार किसे दिया गया
1 एकनाथ शिंदे अर्बन डेवलपमेंट, PWD और MSRTC सुभाष देसाई
2 गुलाबराव पाटिल जल संपदा अनिल परब
3 उदय सामंत उच्च तकनीकी शिक्षा आदित्य ठाकरे
4 संदीपन आसाराम भुमरे रोजगार गारंटी तथा फलोत्पादन शंकर गडख
5 दादा भुसे कृषि

संदीपन राव भुमरे

6 शंभूराज देसाई गृह संजय बांसोड़े

CMO के अनुसार, राजेंद्र पाटिल, अब्दुल सत्तार और ओमप्रकाश कडू को दिए गए वित्त, नियोजन, कौशल्य विकास और उद्यमिता, राज्य उत्पाद शुल्क, मेडिकल शिक्षा, टेक्सटाइल, सांस्कृतिक कार्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कल्याण विभागों को राज्य मंत्री विश्वजीत कदम, सतेज पाटिल, प्रजक्त तानपुरे, अदिति तटकरे और दत्तात्रय भरने को दिया गया है।

राउत बोले- बागी विधायक चलती-फिरती लाशें
संजय राउत ने ट्वीट कर बागी विधायकों व भाजपा पर निशाना साधा है। ट्विटर हैंडल पर बागी विधायकों का बिना नाम लेते हुए लिखा, 'जहालत' एक किस्म की मौत है, और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं। इससे पहले भी संजय राउत ने बागी विधायकों को 'जिंदा लाश' कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा था, गुवाहाटी में वो 40 लोग जिंदा लाश हैं, उनकी आत्मा मर चुकी है। उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।

 

शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एकनाथ शिंदे की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने और डिप्टी स्पीकर नरहरि जरवाल की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। कोर्ट अब इस मामले में 11 जुलाई को सुनवाई करेगा। यह शिंदे गुट के लिए राहत भरा रहा।

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र भवन, डिप्टी स्पीकर, महाराष्ट्र पुलिस, शिवसेना विधायक दल के नेता अजय चौधरी और केंद्र को भी नोटिस भेजा है। कोर्ट ने सभी विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने और यथा स्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है।

 

0 comments

Leave a Reply