सऊदी अरब का बड़ा फैसला | यात्रा पर पाबंदी जारी- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, समुद्री मार्गों तथा सीमाओं को किया बंद

सऊदी अरब का बड़ा फैसला | यात्रा पर पाबंदी जारी- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, समुद्री मार्गों तथा सीमाओं को किया बंद

रियाध | सऊदी अरब ने कोरोना के नये स्ट्रैन को फैलने से रोकने के लिए विदेशी उड़ानों पर लगाई गई पाबंदी की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी है। सऊदी अरब की सरकार न्यूज एजेंसी एसपीए ने सोमवार को यह जानकारी दी है।


उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने कोरोना के नये स्ट्रैन को देश में फैलने से रोकने के लिए 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, समुद्री मार्गों तथा सीमाओं को बंद करने की घोषणा की थी।

एजेंसी ने कहा है कि सरकार ने मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखने हुए अंतराराष्ट्रीय यात्राओं पर लगाई गई पाबंदी की अवधि को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है।

एजेंसी ने कहा है कि इस पाबंदी का खाद्य पदार्थों तथा अन्य पदार्थों की आपूर्ति पर असर नहीं होगा। एजेंसी ने कहा कि प्रवासी लोगों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एहतियात उपायों के साथ अपने देश जाने की अनुमति है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्ट्रैन के सामने आने के बाद दुनिया के कई देशों ने एहतियातन अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर पाबंदी लगा दी है। कोरोना का नया स्ट्रैन ब्रिटेन के अलावा कनाडा, डेनमार्क, बेल्जियम, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, लेबनान तथा जोर्डन में पाया गया है।

 

0 comments

Leave a Reply