सपना पूरा करने का जूनून हो तो सभी मुश्किलें हल हो जाती हैं /फुरकान अख्तर
|
नई दिल्ली : ( एशिया टाइम्स /अबू अनस की रिपोर्ट ) फुरकान अख्तर ने UPSC 2017 की परीक्षा में 444 वीं रैंक हासिल कर तप्पा उजियार रोशन किया है। फुरकान अख्तर का जन्म उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के अति पिछड़े ज़िले संत कबीर नगर के मुश्ताक अहमद निवासी बिगरा अव्वल ब्लॉक सेमारियावां के घर 1989 में हुआ , फुरकान बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं .फुरकान अख्तर से उनके परिवार के सदस्यों उनके उस्ताद को बड़ी उम्मीदें थीं । जिसे फुरकान अख्तर ने 28 साल में अपनी कड़ी मेहनत मुशक्कत लगन से बिना कोचिंग के तीसरे प्रयास में सच साबित कर दिखया।
फुरकान अख्तर की कामयाबी की सूचना पाकर दिल्ली में रहने वाले तप्पा उजिआर के लोगों ने अबुल फज़ल एन्क्लेव जामिया नगर में उने सम्मान में जमा हुए . यह आयोजन न्यूज़ पोर्टल एशिया टाइम्स , ग्रेट इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन , प्राइम इंडिया फाउंडेशन ने मिलकर किया था ,
https://youtu.be/bCYvC4yAZc0
इस अवसर पर फुरकान अख्तर ने कहा की कड़ी मेहनत, लगन और सच्ची निष्ठा से कोई भी बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है . मैंने 12 घंटे नौकरी में बिताने के बाद अपनी तैय्यारी की है , समय का प्रबंधन बेहद अहम् है . अगर आप को अपना सपना पूरा करने का जूनून हो तो सभी मुश्किलें हल हो जाती हैं , उन्हों ने इस सम्मान के आयोजन के लिए एशिया टाइम्स समेत एनी संगठनों का शुक्रिया ऐडा किया .
नेशनल इंटर कालेज मुंडा डीहा बेग से हाई स्कूल तथा इंटर मीडिएट की परीक्षा खैर इंटर कालेज बस्ती से हासिल की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय से बी एस सी और एम् सी ए किया शिक्षा पूरी करते ही देश की प्रतिष्ठित टी सी एस नोएडा में सिस्टम इंजीनयर के पद पर जॉब मिल गई।
एशिया टाइम्स के चीफ एडिटर अशरफ बस्त्वी ने अपने संबोधन में कहा की आप का सपना तप्पा उजिआर के हर नौजवान का ख्वाब कैसे बने हम सबको इस पर काम करना है , हम उम्मीद करते हैं की आप ऐसे नौजवानों की रहनुमाई करते रहे गे .
इस अवसर पर ग्रेट इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैंन नूरुल्लाह खान ने कहा की फुरकान अख्तर की कामयाबी पूर्वांचल की युवाओं के लिए रास्ते खोले गी , इन्हों ने हम सबका सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है .
फुरकान अख्तर की परवरिश, शिक्षा दीक्षा में अहम भूमिका इनके मामू मो नाजिम खान पूर्व ब्लॉक प्रमुख व् पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सन्त कबीरनगर की रही है।मो नाज़िम खान ने फुरकान की प्रतिभा को पहचान कर शिक्षा हासिल करने में आ रही हर बाधा को दूर करने का पूरा प्रयास व् सहयोग आजतक करते रहे।
फुरकान अख्तर ने अपनी शिक्षा किसी किसी प्राइवेट स्कूल से नही हासिल की।बल्कि इलाके के हर बच्चों की तरह गांव के नजदीक स्थित मदरसा मजहरुल उलूम बिगरामीर के मकतब क्लास में दाखिला लेकर कक्षा 5 की परीक्षा उत्तीर्ण की।
कक्षा 8 तक की परीक्षा जूनियर हाई स्कूल सेमारियावां से हासिल की।जहां से अब्दुल खालिक साहब कड़जा ने तालीम हासिल कर 40 साल पूर्व UPSC किया था .
प्राइम इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैंन उबैदुल्लाह सनाब्ली ने सभी का शुक्रिया ऐडा किया और खा की समय आगया है की हम सब तालीम को मुहीम के तौर पर लें , फुरकान अख्तर की कामयाबी इस बात का उदहारण है की क़दम चूम लेती है खुद बढ़ के मंजिल मुसाफिर अगर अपनी हिम्मत न हारे . इस अवसर पर जाहिद अहसन खान , अफज़ल खान , हामिद अली अख्तर , इमरान अंसार , सामी खान समेत अन्य लोग मौजूद थे .

0 comments