संसद मार्ग पर गरजे दलित नेता जिग्नेश मेवाणी

नई दिल्ली : गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने मंगलवार को हुंकार रैली की। दिल्ली के संसद मार्ग पर हुई रैली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी सरीखे असल मुद्दे केंद्र सरकार ने दबा दिए। घर वापसी, लव जिहाद और गाय जैसे मसलों को जगह दी गई। वे इसके खिलाफ हैं। आपको बता दें कि गुजरात के नवनिर्वाचित विधायक मेवाणी की अगुवाई में यहां युवा हुंकार रैली का आयोजन किया गया। सुरक्षा के लिहाज से आयोजन स्थल के आसपास भारी पुलिस तैनात किया गया था। अधिकारी अंतिम वक्त तक बोलते रहे कि मेवाणी को रैली करने के लिए अनुमति नहीं मिली थी। संसद मार्ग थाने के पास इस दौरान बने मंच पर जवाहर लाल नेहरू विवि (जेएनयू) के पूर्व एवं वर्तमान छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। रैली में वह बोले,
हम पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया। हम चुनाव लड़े और जीते। वही सिलाई मशीन…पूरे कैंपेन में बोलते थे कि 22 साल में गुजरात में बोलने की राजनीति हुई। हम तो सिलाई मशीन वाले हैं। धागे से धागा जोड़कर राजनीति करने आए हैं। साथी कन्हैया, शेहला और बाकी साथियों का कहना सही है। हम लव जिहाद वाले नहीं हैं। हम 14 अप्रैल भी मनाएंगे और वैलेंटाइन डे भी मनाने वाले हैं।
ये भी साफ कर दें कि जिस तरह गुजरात में अल्पेश ठाकुर, जिग्नेश मेवानी और हार्दिक ने मिल कर इनके घमंड को तोड़ा, उसी के चलते हमें टारगेट किया जा रहा है।”

0 comments

Leave a Reply